{"_id":"691787f5c30515df1d06004b","slug":"the-weather-is-changing-every-day-the-number-of-pneumonia-patients-is-increasing-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-148949-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हर दिन बदल रहा है मौसम, निमोनिया के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हर दिन बदल रहा है मौसम, निमोनिया के मरीज बढ़े
विज्ञापन
बच्चे का इलाज करते डाॅक्टर।
पडरौना। मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। ऐसे में लोगों को वायरल बुखार ही नहीं निमोनिया भी जकड़ रहा है। बच्चे व बड़े दोनों ही इसकी चपेट में आ रहे हैं। सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में प्रत्येक दिन दर्जनों मरीज निमाेनिया के पहुंच रहे हैं। इसमें सबसे अधिक बच्चे शामिल हैं।
डाॅक्टर बदलते मौसम में दवा के साथ सावधानी की सलाह दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि तापमान में तेजी से बदलाव हो रहा है। दिन में गर्मी व उमस और रात में ठंडक से वायरल का संक्रमण तेजी से पनप रहा है। इससे काफी लोग बुखार, खांसी-जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। संक्रमण की चपेट में आने के बाद उपचार नहीं कराने अथवा सावधानी नहीं बरतने की वजह से बच्चे और बड़े निमोनिया की चपेट में आने लगे हैं।
कसया सीएचसी में तैनात बल रोग विशेषज्ञ डॉ. शौनत श्रीवास्तव ने बताया कि ओपीडी में करीब 40 फीसदी बच्चे वायरल संक्रमण की वजह से बुखार, खांसी-जुकाम से पीड़ित आ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दिन में बच्चों को पसीना होने पर लोग महिलाएं बच्चों के कपड़े एकाएक कम कर दे रहे हैं और शाम के समय उन्हें ठंड लगने पर अधिक कपड़ा पहना दे रहे हैं। इसके चलते उन्हें सर्द गर्म हो जा रहा है, जिससे वे बीमार हो रहे हैं।