फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The way for the new Chittauni-Tamkuhi railway line is clear, the residents are happy

Kushinagar News: छितौनी-तमकुही नई रेल लाइन का रास्ता साफ क्षेत्रवासियों में खुशी

Fri, 22 Aug 2025 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The way for the new Chittauni-Tamkuhi railway line is clear, the residents are happy
छितौनी-तमकुही नई रेल लाइन को लेकर छितौनी बाजार में मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते लोग।संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छितौनी। लंबे इंतजार के बाद छितौनी-तमकुही नई रेल लाइन का रास्ता साफ हो गया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने इस परियोजना के लिए 477 करोड़ रुपये की निविदा की अधिसूचना जारी कर दी है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह व मंडल उपाध्यक्ष भाजपा कर्मवीर साहनी ने खुशी का इजहार किया। लोगों ने कहा कि लंबित परियोजना को बजट मिलना एक बड़ी सौगात है। संघर्ष की जीत हुई है। उन्होंने सांसद विजय दुबे, विधायक विवेकानंद पाण्डेय समेत सभी जनप्रतिनिधियों को आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

-------------

लंबे समय बाद मिली सफलता

वर्ष 2007 में गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा रेलवे स्टेशन से छितौनी होते हुए तमकुही रोड स्टेशन तक रेल लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था, लेकिन यह परियोजना वर्षों तक ठंडे बस्ते में पड़ी रही। छितौनी-तमकुही रेल चलाओ संघर्ष समिति और सांसद विजय दुबे के प्रयासों से अब 4,77,60,56,594 रुपये जारी हुए हैं। इस घोषणा से उत्तर प्रदेश और बिहार दोनों राज्यों के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छितौनी-तमकुही रेल चलाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय सिंह,कर्मवीर साहनी, विश्वबंधु वर्मा, शशि जायसवाल ,रवि साहनी सभासद, सुमित वर्मा, विशाल जायसवाल आदि ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed