फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The villagers surrounded BDO

गांववालों ने बीडीओ को घेरा

Mon, 23 May 2016 11:20 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Mon, 23 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
The villagers surrounded BDO
पात्रता चयन में धांधली का आरोप लगाकर रामकोला बीडीओ का घेराव करते परवरपार गांव के लोग । - फोटो : अमर उजाला
रामकोला। हियुवा नेता की अगुवाई में परवरपार गांव के लोगों ने सोमवार को बीडीओ का घेराव किया। गांववाले पात्र गृहस्थी में पात्रता चयन में धांधली करने का आरोप लगा रहे थे। हियुवा के संभाग प्रभारी राजेश्वर सिंह ने आरोप लगाया कि प्रधानी चुनाव के बाद ग्राम पंचायतों के सचिव दबाव में पात्र गृहस्थी के चयन में धांधली करने लगे हैं।
विज्ञापन


इस कारण कई गरीब पात्रता सूची से बाहर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि राशन कार्ड गरीबों का एकमात्र सहारा है। इसकी जांच कराकर पात्र लोगों का चयन ग्राम सभा की खुली बैठक में कराया जाए। गांववालों की मांग पर बीडीओ केके मिश्र ने शिकायत की जांच कराकर किसी गरीब को पात्र गृहस्थी से वंचित नहीं होने देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



इसके बाद लोगों ने उनका घेराव समाप्त किया। हालांकि लोगों ने बीडीओ को मांगों के संबंध में ज्ञापन भी दिया। इस दौरान बिट्टू सिंह, गौरीशंकर गुप्ता, चितरंजन, जगदीश यादव, पूर्णमासी, गोमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed