फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The villagers sat on a dharna ration distribution

गांववालों ने राशन वितरण को लेकर धरना दिया

Fri, 17 Jun 2016 11:22 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Fri, 17 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
The villagers sat on a dharna ration distribution
चार घंटे तक धरना दिय - फोटो : अमर उजाला
कप्तानगंज। राशन वितरण व पात्र गृहस्थी के चयन में धांधली समेत पांच मामलों में कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को मंगल की बाजार में चार घंटे तक धरना दिया गया। मौके पर पहुंचे कप्तानगंज के पूर्ति निरीक्षक ने 15 दिन में सभी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर आंदोलन खत्म कराया।
विज्ञापन


एक संस्था की तरफ से शुरू किए गए धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रहरि ने कहा कि गरीबों का निवाला बाजार में बेचने वालों पर प्रशासन और विभाग कार्रवाई करने से कतरा रहा है।
विज्ञापन


लोहिया वाहिनी के जिला सचिव संजय कुशवाहा ने कहा कि पात्र गृहस्थी की सूची में तमाम अपात्रों का नाम शामिल है, जबकि दो वक्त की रोटी के लिए दर-दर भटकने वाले गरीबों का नाम सूची से बाहर है। भाकियू कार्यकर्ता बीएन गुप्ता व रामप्यारे शर्मा ने भी कार्रवाई नहीं होने पर संगठन के साथ मंगल की बाजार में अनिश्चितकालीन धरना देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना स्थल पर पहुंचे सपा नेता घनश्याम यादव ने कहा कि शासन की मंशा के विरुद्ध कार्य करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। धरने को रामनरेश अग्रहरि, आनंद रौनियार, बाबूलाल आदि ने भी संबोधित किया।

करीब ढाई बजे धरना स्थल पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक प्रवीण गुप्ता ने ज्ञापन लिया और बताया कि पात्र गृहस्थी की सूची से अपात्रों का नाम बाहर करने के लिए लेखपालों से सत्यापन कराया जा रहा है।

मार्च और अप्रैल माह के राशन वितरण की जांच कराने के बाद कोटेदारों को शो काज नोटिस जारी किया गया है। पूर्ति निरीक्षक ने सभी मांगों पर 15 दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।


इस दौरान वहां प्रदीप रौनियार, सूरज ठाकुर, बाबूलाल, फिरोज अंसारी, मुर्तजा, सरिता देवी, सुमन देवी, राधिका, संगीता देवी, सुमन, प्रमिला, सत्यभामा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed