फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The vegetable market is decorated on the road, there is a jam every day

Kushinagar News: सड़क पर सजती है सब्जी मंडी, हर दिन लगता है जाम

Fri, 04 Aug 2023 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
The vegetable market is decorated on the road, there is a jam every day
कप्तानगंज कस्बे के चकबंदी चौक के पास अतिक्रमण से आवागमन में लोगों को होती है परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एंजेसी
पडरौना। कप्तानगंज कस्बे के चकबंदी चौक के पास सड़क पर ही सुबह सब्जी मंडी सजती है। इस वजह से हर दिन सड़क पर जाम लगता है, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को होती है।

कप्तानगंज-हाटा मार्ग स्थित चकबंदी चौराहे के पास सड़क पर सुबह पांच बजे से 11 बजे तक सब्जी मंडी सजती है। यहां महाराजगंज के अलावा बिहार के सब्जी व्यापारी आते हैं। इस वजह से हर दिन सड़कों पर भीड़ लगती है। इसके चलते इस रास्ते आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। जाम से आगे निकलने के चलते लोग बेतरतीब वाहन लगा देते हैं, जिससे जाम में फंसे लोगों के अलावा आसपास के दुकानदारों से नोकझोंक होता है। कस्बे के परमजीत सिंह, गौरी शंकर वर्मा, योगेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, रामप्रीत मद्धेशिया, मिर्जा एकतदा हुसैन, संतोष कुशवाहा, सेमरा निवासी मार्कंडेय पांडेय, अजय पांडेय, जय सिंह, मलुकही निवासी बुद्धि चंद सिंह, मुन्ना सिंह, व्यास वर्मा, महेंद्र वर्मा, उमा शर्मा, वीरेंद्र वर्मा आदि ने कहा कि सड़क पर सब्जी मंडी सजने से आवागमन में दिक्कत होती है। हर दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं भी होती हैं। इस संबंध में एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने कहा कि सब्जी मंडी जो सड़क पर लग रही है। यह गलत है किसी भी दशा में आवागमन बाधित नहीं होनी चाहिए। इसे लेकर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के साथ बैठक कर इस समस्या से लोगों को निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed