{"_id":"607b29be8ebc3edc0649d786","slug":"the-unbridled-corona-epidemic-kushinagar-news-gkp3923226105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलगाम हुआ कोरोना महामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलगाम हुआ कोरोना महामारी
विज्ञापन
बेलगाम हुआ कोरोना महामारी
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में सर्वाधिक 139 लोग एक ही दिन में संक्रमित
पडरौना। बेलगाम होती जा रही कोरोना महामारी दिन-प्रतिदिन अपना दायरा बढ़ाती जा रही है। शनिवार को कोराना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 139 पर पहुंच गई। इन्हें लेकर अब तक कुल 6578 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को 2854 संदिग्ध व्यक्तियों का नमूने जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे गए। शाम तक 2836 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 2697 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव और 139 की पॉजिटिव आई है। संक्रमित मिलने वालों में विशुनपुरा क्षेत्र से एक, पडरौना से 47, सेवरही से 10, सुकरौली से एक, कुबेरस्थान से 14, तमकुही से आठ, कसया से चार, खड्डा से चार, रामकोला से 13, फाजिलनगर से आठ, दुदही से आठ, मोतीचक से एक, कप्तानगंज से एक, हाटा से दो और अन्य क्षेत्रों से 18 लोग शामिल हैं। अब तक कराई गई 419653 लोगों की जांच में 6578 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। इनमें 63 मरीज शनिवार को स्वस्थ मिले। इन्हें लेकर 5888 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कुल 65 मरीजों की मौत हुई है। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 1.56 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 89.51 प्रतिशत और मृत्युदर 0.98 प्रतिशत है।
डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए रात्रि कालीन कर्फ्यू और रविवार को लॉकडाउन घोषित हुआ है। जनपद के लोगों को इसका पालन करते हुए सरकार के प्रयास में सहयोग करना चाहिए। घर से बाहर निकले तो मास्क जरूर लगाएं और सामाजिक का पालन करें।