{"_id":"dcdae95a1e4bdcf4e1c4c0c8c742723b","slug":"the-two-groups-face-off-in-the-mills-of-the-cdo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ की चौपाल में दो गुट आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ की चौपाल में दो गुट आमने-सामने
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्कपट्टी। सीडीओ केेएन सिंह ने तमकुही विकास खंड के लोहिया ग्राम बरवा कला में मंगलवार को चौपाल लगाई। चौपाल में लोगों की समस्याओं की सुनवाई का सिलसिला शुरू ही हुआ था कि कुछ सदस्यों ने पूर्व में हुए कार्यों की जांच कराने की मांग कर दी। इस बात को लेकर गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए।
दोनों पक्ष के लोगों में काफी देर तक नोकझोंक हुई। विवाद बढ़ते देख सीडीओ ने मौके पर पुलिस बुला लिया। पुलिस बुलाए जाने पर कुछ सदस्य बैठक का बहिष्कार कर चले गए। इसके बाद सीडीओ ने थोड़ी देर के लिए चौपाल लगाई। तमकुही विकास खंड के लोहिया गांव बरवा कला में सीडीओ की ओर से मंगलवार को लगाई गई चौपाल में प्रधान सुरेश यादव सहित ग्राम पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
बैठक शुरू ही हुई थी कि ग्राम पंचायत सदस्य जरीना, तैबुल, अनारकली और खान मोहम्मद आदि ने पूर्व में गांव में कराए गए विकास कार्यों की जांच कराने की मांग शुरू कर दी। इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्ष में नोकझोंक भी हुई। विवाद बढ़ता देख सीडीओ ने तुर्कपट्टी थानाप्रभारी अनिल दुबे को बुला लिया। पुलिस पहुंचने पर बैठक में विवाद होने से नाराज सीडीओ ने दोनों पक्ष के लोगों को शांतिभंग की आशंका में मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी भी दी। इस बीच पुलिस ने भी दोनों पक्ष के लोगों को समझाकर शांत कराने की कोशिश की। पुलिस आने से नाराज कुछ सदस्य चौपाल का बहिष्कार कर चले गए।
विज्ञापन
इसके बाद चौपाल की प्रक्रिया फिर शुरू हुई। इसमें विकास कार्य से संबंधित 36 बिंदुओं पर चर्चा की जानी थी लेकिन अधिकांश सदस्य नहीं होने के कारण चौपाल बीच में स्थगित कर दी गई। हालांकि चौपाल में 90 शौचालयों में से 10 अपूर्ण होने और 21 लोहिया आवास में से सात के पूरा नहीं होने पर प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी को अधूरे कार्यों को 15 दिन में पूरा कराने के लिए कहा गया। चौपाल में समाजवादी पेंशन, विधवा, विकलांग और वृद्धा पेंशन पर भी चर्चा हुई। सीडीओ ने सदस्यों को बताया कि गांव में 30 लाख की लागत से जल्द ही सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। जरूरी मुद्दों पर चर्चा करने के बाद सीडीओ ने चौपाल स्थगित कर दिया। सीडीओ ने बताया कि बुधवार को गांव फिर चौपाल लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सदस्यों के बीच विवाद होने पर पुलिस बुलाकर समझाने की कोशिश की गई।