फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The trend of youth towards boxing is increasing, 43 players are practicing

Kushinagar News: बॉक्सिंग के प्रति युवाओं का बढ़ रहा रुझान, 43 खिलाड़ी कर रहे अभ्यास

Fri, 20 Jun 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
The trend of youth towards boxing is increasing, 43 players are practicing
पडरौना। जिला स्टेडियम में बॉक्सिंग खेल का नियमित अभ्यास चल रहा है। जिला मुख्यालय समेत आसपास गांव के 43 बाक्सिंग खिलाड़ी नियमित अभ्यास करने में जुटे है। बॉक्सिंग के कोच प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी पर विजय पाने के गुर सिखा रहे हैं। ग्रीष्मावकाश के बाद जिला स्टेडियम में इन दिनों खिलाड़ियों की संख्या बढ़ गई है। जिला मुख्यालय समेत आसपास गांव के 43 बॉक्सिंग खिलाड़ी हर दिन सुबह शाम स्टेडियम जाकर बॉक्सिंग का अभ्यास करने रहे हैं।
विज्ञापन

कोच धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एक जिला एक खेल के रूप में बॉक्सिंग का चयन किया गया है। एक जिला एक खेल के रूप में चयन होने के बाद खेल के प्रति युवाओं को जागरूक कर खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश होने के चलते इधर खेल के प्रति युवाओं में रूझान बढ़ा है। स्टेडियम में हर दिन 43 खिलाड़ी बॉक्सिंग खेल का अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्हें प्रतिद्वंद्वी पर कम समय में विजय कैसे मिले इसके गुर सिखाए जा रहे हैं। क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि स्टेडियम में उपलब्ध खेल के सभी खिलाड़ियों का नियमित अभ्यास कराने के लिए सभी कोच को निर्देश दिए गए हैं। खेल का अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों हर सुविधा का भी ख्याल रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed