फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The train to Amritsar was six hours late, and the Amarnath train was three hours late.

Kushinagar News: अमृतसर छह, अमरनाथ ट्रेन तीन घंटे रही लेट

Sun, 11 Jan 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 11 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
The train to Amritsar was six hours late, and the Amarnath train was three hours late.
कप्तानगंज। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर संचालित सभी ट्रेनों की गति घने कोहरे ने रोक दी है। हालत यह है कि लंबी दूरी की करीब सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रही हैं। शनिवार को कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से छह घंटे और अमरनाथ एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से पहुंची। इसकी वजह से इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर सवारी गाड़ियों के अलावा करीब 20 जोड़ी लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन होता है। कप्तानगंज रेलवे जंक्शन होने के चलते यहां जिले के अलावा महराजगंज और नेपाल तक के लोग ट्रेन पकड़ने आते हैं। इसकी वजह से रेलवे स्टेशन पर हर समय यात्रियों की भीड़ रहती है।
विज्ञापन

लंबी दूरी की संचालित ट्रेनें अपने निर्धारित समय से आधे घंटे लेकर छह घंटे तक विलंब से चल रही है। गोरखपुर-नरकटियागंज और कप्तानगंज-थाने रेल मार्ग पर संचालित होने वाली सप्तक्रांति सुपर फास्ट, सत्याग्रह एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, पूर्वाचल एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेन विलंब से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed