{"_id":"68a36f42dd047aee7d09618a","slug":"the-tractor-trolley-returning-after-immersing-the-idol-fell-into-the-pit-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-143670-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गड्ढ़े में गिरा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गड्ढ़े में गिरा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। प्रतिमा विसर्जन कर लौट रही दो ट्रैक्टर-ट्राॅली ओवरटेक करने के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राॅली गड्ढ़े में गिर गई। इसकी चपेट में आने से पांच लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को तुर्कहा सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने तीन घायलों को एक्स-रे कराने की सलाह दी है।
खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रौली में भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित की गई थी। यहां से सोमवार को एक ट्रैक्टर-ट्राॅली पर प्रतिमा व एक ट्रैक्टर-ट्राॅली पर डीजे साउंड के साथ आयोजक पनियहवा पुल के पास प्रतिमा विसर्जन करने गए थे। प्रतिमा विसर्जन के दौरान दोनों ट्रैक्टर चालक खड्डा-पनियहवा मार्ग से गांव लौट रहे थे। जखिनिया चौराहे के पास एक ट्रैक्टर चालक सामने जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को ओवरटेक करने लगा। इससे वह अनियंत्रित होकर एक बिजली के पोल से टकराते हुए सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया।
इससे ट्रैक्टर-ट्राॅली पर बैठे पांच लोग घायल हो गए। मौजूद लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने दुर्घटना में घायल जन्त्री चौधरी, हृदय, करन यादव, मनीष यादव समेत पांचों लोगों घायलों को तुर्कहा सीएचसी पहुंचाया।