फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The temperature has dropped 5.5 degrees below normal; an orange alert has been issued for today and tomorrow.

Kushinagar News: सामान्य से 5.5 डिग्री लुढ़का पारा, आज और कल ऑरेंज अलर्ट

Wed, 07 Jan 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 07 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The temperature has dropped 5.5 degrees below normal; an orange alert has been issued for today and tomorrow.
पडरौना। जिले में तीन दिन चली शीतलहर के बाद सोमवार की सुबह करीब आठ बजे धूप निकली तो ठंड से परेशान लोगों को राहत मिली, लेकिन मंगलवार को फिर मौसम में तेजी से बदलाव हुआ। सुबह करीब 11 बजे तक कोहरा छाए रहने के बाद कुछ समय के लिए सूरज दिखा इसके बाद बादल में छिप गया। दोपहर करीब एक बजे आसमान में बादल छा गए।
विज्ञापन

ठंड हवा चलने की वजह से लोगों की मुसीबत बढ़ गई। गलन भरी ठंड का आलम यह रहा कि मंगलवार को मौसम का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्यिस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग की तरफ से बुधवार और बृहस्पतिवार को भी जिले में ठंड के बने रहने की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

कृषि विभान केंद्र सरगटिया की मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि सात और आठ जनवरी को भीषण ठंड के साथ घने कोहरे और ठंडी हवा चलने की उम्मीद है। इसके कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से 11 जनवरी तक का जिले के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 95 से 99 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 77 से 90 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान अवधि के दौरान छह से नौ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पछुआ हवा चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमान अवधि के दौरान मुख्य रूप से ठंडी हवाएं चलेंगी, कोहरा छाएगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे।
क्रिसमस-डे के बाद से ही जिला शीतलहर की चपेट में आ गया था, लेकिन नए साल के पहले और दूसरे दिन धूप निकला तो लोगों को लगा अब मौसम सामान्य हो जाएगा। लेकिन शुक्रवार से लेकर रविवार तक जिले में रात के समय घना कोहरा और दिन के समय शीतलहर चलने लगी। इससे लोग ठंड के आगे बेबस दिखे। सोमवार की सुबह मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और सुबह करीब आठ बजे कोहरा छटने के बाद धूप निकल गया, लेकिन मंगलवार को ठंड ने पुन: अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया।
हालांकि सुबह करीब 11 बजे तक कोहरा छटा तो हल्की धूप निकली, लेकिन यह दोपहर करीब एक बजे आसमान में छाए बादल ने भगवान भास्कर को अपने ओट में छिपा लिए। इसके बाद से चल रही ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया। दिन ढलने के साथ ही ठंड भी बढ़ती गई। शाम को अंधेरा होते ही शहर के मोहल्लों की सड़कें सुनी हो गई। शाम छह बजे के बाद व्यापारियों ने दुकान बंदकर घर की तरफ जाते दिखे। शाम को ठंड इतनी अधिक थी कि बहुत जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकले।

मंगलवार को मौसम का अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार जिले के लोगों को आने वाले पांच दिनों तक अभी ठंड से निजात नहीं मिलेगी। बुधवार और बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने बुधवार और बृहस्पतिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed