{"_id":"659068c3c681f8dba30a5b06","slug":"the-teams-of-mathauli-vishunpura-and-fardahan-won-the-matches-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-10231-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मथौली, विशुनपुरा और फरदहां की टीम ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मथौली, विशुनपुरा और फरदहां की टीम ने जीते मैच
Sun, 31 Dec 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
मथौली। किसान इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में चल रही मथौली कप क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को तीन मैच खेले गए। इसमें छह टीमों ने प्रतिभाग किया। देर शाम तक चले इस मैच में मथौली, विशुनपुरा और फरदहां की टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में जगह बना ली। पहला मैच मथौली नगर पंचायत एवं लक्ष्मीगंज के बीच खेला गया। लक्ष्मीगंज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 86 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी मथौली की टीम ने लक्ष्य हासिल कर लिया। मथौली के खिलाड़ी मिंटू सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच गाजीपुर एवं विशुनपुरा के बीच खेला गया। गाजीपुर की टीम ने 87 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी अखिलेश एलेवेन विशुनपुरा ने दो ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। तीसरा मैच कुसम्ही एवं फरदहां के बीच खेला गया। कुसम्ही के 72 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फरदहां की टीम 73 रन बनाकर जीत दर्ज की। इन खेलों के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अकमल हुसैन एवं हेमंत सिंह सभासद रहे। इस दौरान आयोजक मंडल के प्रिंस जायसवाल सभासद, प्रिंस मद्धेशिया सभासद, अदालत प्रसाद, मानवेंद्र सिंह, रामकृपाल, अंपायर अखिलेश मौर्य व सुनील मद्धेशिया आदि मौजूद थे।