फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The team raided and seized eight boats of teak wood

Kushinagar News: टीम ने मारा छापा, सागौन की आठ बोटा लकड़ी सीज

Fri, 27 Jun 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 27 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The team raided and seized eight boats of teak wood
मथौली। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पुरैनी गांव अवैध रूप से कट हरे सागौन पेड़ को कब्जे में लेकर वन विभाग ने आठ बोटा सीज कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध रूप से पेड़ों का कटान करने वाले धंधेबाजों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना मिली कि हाटा रेंज के लक्ष्मीपुर पूरैनी में सागौन का अवैध कटान किया जा रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए रेंजर अमित श्रीवास्तव ने तत्काल विभागीय टीम को मौके पर भेजा। वन विभाग की टीम को देखते ही कटान रहे धंधेबाज पेड़ काटने के उपयोग में आने वाले कुल्हाड़ी समेत अन्य उपकरण लेकर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

टीम को मौके पर दो पेड़ सागौन के कटे आठ बोटे मिले। टीम ने आसपास लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि इस पेड़ को लोरिक मौर्या निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर पुरैनी की तरफ से कटवाया जा रहा था। वन विभाग की टीम ने बरामद सभी आठ बोटा सागौन की लकड़ी को सीज कर कब्जे में ले लिया। रेंजर ने बताया कि कटान कराने वाले लोरिक मौर्या के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान वन दरोगा भगवानराम, वन रक्षक इंद्रजीत यादव, सुदामा आदि वन कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed