{"_id":"68a76e68060a8eea0e0a7619","slug":"the-tableaus-at-the-dole-fair-mesmerized-the-audience-amidst-the-colourful-lights-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-143822-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सतरंगी लाइटों के बीच डोल मेले में झांकियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सतरंगी लाइटों के बीच डोल मेले में झांकियों ने मोहा मन
विज्ञापन
डोल मेला के दौरान अखाड़े में करतब दिखाते चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल।स्रोत-सोशल मीडिया
-डोल मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन दिखा सतर्क, देर रात तक चला सांस्कृतिक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नगर में परंपरागत दो दिवसीय डोल मेले का समापन बृहस्पतिवार की रात हो गया। देर रात तक आखड़ेदारों की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों की सुंदर प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और प्रशासन सतर्क रहा। जगह-जगह भंडारे का भी आयोजन हुआ। खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नगर में दो दिवसीय डोल मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यह कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। पूरे नगर से 12 आयोजकों ने भव्य झांकियां और अखाड़ा निकाल करतब दिखाए। वहीं आर्केस्ट्रा में नर्तकियों ने युवाओं का खूब मनोरंजन किया। सभी अखाड़ा पूरे नगर का भ्रमण करते हुए भिन्न-भिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां, भगवान के रूप में सजाए गए स्टेच्यू जैसी कई झांकियां आकर्षक का केंद्र रहीं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ट्रॉली पर साउंड बॉक्स सजाकर पूरे नगर में आर्केस्ट्रा पर नर्तकियों ने नृत्य किया। वहीं सभी डोल के आगे अखाड़े का दल भी अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए लोगों की वाहवाही लूटने में लगे रहे। मेला संपन्न कराने के लिए नगर में सीओ कुंदन सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल और एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
प्रत्येक अखाड़े के साथ एक प्रभारी निरीक्षक तैनात किया गया। मेले को दो जोन व 6 सेक्टरों में बांटा गया है। ड्रोन कैमरे से भी मेले की निगरानी की जा रही है। चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने पूरे नगर में भ्रमण कर अभी अखाड़ों से जायजा लिया और कई अखाड़ों में करतब भी दिखाए। इसको लेकर लोग हैरत में रह गए।
इस दौरान एसएचओ अमित शर्मा, सभासद राजेश मद्धेशिया, मनीष मिश्रा, दिनेश तिवारी, साबिर, लव कुमार, दिनेश जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल, राजेश जायसवाल, शुभम, पवन जायसवाल, संजय, राहुल आदि मौजूद रहे।