फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The syllabus will have to be completed by conducting additional classes

Kushinagar News: अतिरिक्त कक्षा संचालित कर पूरा करना होगा पाठ्यक्रम

Sat, 29 Nov 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 29 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The syllabus will have to be completed by conducting additional classes
पडरौना। बोर्ड परीक्षा की तारीख नजदीक आते ही माध्यमिक विद्यालयों में पाठ्यक्रम पूरा कराने की कवायद तेज हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का संपूर्ण पाठ्यक्रम हर हाल में निर्धारित समय के भीतर पूरा करा लिया जाए।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कोर्स को पूरा करने के लिए भले ही जनवरी तक का समय है, लेकिन करीब 30 फीसदी कोर्स अभी पूरा नहीं है, जिसे ढाई महीने में पूरा करना चुनौतीपूर्ण है। कोर्स पूरा कराने के लिए स्कूल और कॉलेजों में अभियान चलाया जाएगा। उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने बताया कि उन्होंने शिक्षकों को कोर्स पूरा कराने और परीक्षा की तैयारी के लिए एक डायरी तैयार कराई है, जिसके अनुसार रोज की पढ़ाई का पता चल सके और ग्रुप डिस्कशन से विद्यार्थियों की क्षमता परखी जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विज्ञान और गणित विषयों के लिए अभी अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 30-30 विद्यार्थियों को समूहों में बांट कर तैयारी कराई जा रही है। इसके साथ ही प्रत्येक शिक्षक से पाठ्यक्रम पूरा होने के बारे में जानकारी रोज की जा रही है, ताकि तय समय में कोर्स पूर्ण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने कहा कि पाठ्यक्रम पूरा करने की औपचारिकता भी न की जाए। पाठ्यक्रम पूरा करने के साथ ही विद्यार्थियों के ज्ञान का परीक्षण भी करें। जहां भी कमजोर स्थिति लगे, फिर से कक्षाएं चलाकर पढ़ाई को पूरा कराया जाए। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है, ऐसे में छात्रों की तैयारी में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed