{"_id":"6a1f3965966d962b300925d2","slug":"the-suns-heat-intensifies-once-again-people-are-reeling-under-the-scorching-heat-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-161033-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फिर बढ़ी सूरज की तपिश, गर्मी से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फिर बढ़ी सूरज की तपिश, गर्मी से लोग बेहाल
Wed, 03 Jun 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए दुपट्टा ओढ़कर सड़क पर जातीं युवतियां।संवाद
पडरौना। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होने के बाद सूरज की तपिश फिर से बढ़ने लगी है। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे ही चटक धूप निकल गई। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश बढ़ने लगी। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान में फिर से वृद्धि दर्ज की गई है। भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है।
जिले का मौसम पिछले कुछ दिनों तक आंधी और हल्की बारिश से मिली राहत के बाद, अब फिर से सूरज की तपिश बढ़ गई है। मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में हुई तेज धूप और चल रही गर्म हवाओं के चलते सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक बहुत जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकले। दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के चलते शहर की कई सड़कें सूनी नजर आईं। मौसम विभाग की तरफ से आगे और अधिक गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के प्रभारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि आंधी-बारिश का दौर थमने के बाद अब धूप और हीट वेव का प्रकोप बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान मौसम साफ रहेगा, हालांकि दिन के समय तेज धूप और उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।