{"_id":"6a4d6dbac0f743adaf051e10","slug":"the-suicide-theory-is-hard-to-accept-other-aspects-should-also-be-investigated-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-163253-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गले नहीं उतर रही सुसाइड की बात, अन्य पहलुओं पर भी हो जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गले नहीं उतर रही सुसाइड की बात, अन्य पहलुओं पर भी हो जांच
Wed, 08 Jul 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के कोईंदी गांव निवासी बीएससी नर्सिंग सेकंड ईयर की छात्रा की खुदकुशी पर परिवार वाले सवाल खड़े कर रहे हैं। छात्रा के पिता ने कहा कि मेरी पुत्री आत्महत्या कर ले, इसका कोई ठोस कारण नहीं दिखता। कुछ घंटे पहले ही उसने अपनी मां व बहन से फोन पर बात की थी। उन्होंने मौत के अन्य पहलुओं पर जांच की मांग की है।
यहां की आसिया खातून कानपुर के मंधना स्थित रामा मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की सेकंड ईयर की छात्रा थी। परिजनों को सोमवार की सुबह उसकी सुसाइड की खबर मिली। छात्रा के पिता जाकिर हुसैन ने बताया कि रविवार की रात करीब दस बजे उनकी बेटी से बात हुई थी और वह खुश थी। इसके बाद उसने अपनी बड़ी बहन से भी फोन पर बात की थी, लेकिन सोमवार की सुबह करीब नौ बजे उसके पास फोन किया गया तो उसका फोन नहीं उठ रहा था। घरवालों की ओर से कई बार फोन करने पर भी उसका फोन नहीं उठा तो बगल के कमरे में रह रही उसके क्लासमेट के पास फोन किया गया।
पिता के मुताबिक, जब क्लासमेट उसके कमरे का दरवाजा खोलना चाहा तो कमरा अंदर से बंद था। कमरा अंदर से बंद होने के बाद बगल की क्लासमेट ने मकान मालिक को उसकी जानकारी दी। मकान मालिक ने भी दरवाजा खोलवाना चाहा लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को फोन किया। इस बीच क्लासमेट ने परिजनों को बताया कि अंदर से दरवाजा नहीं खुल रहा है पुलिस आ रही है। इसके बाद परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी। कुछ देर बाद कानपुर पुलिस ने आसिया के पंखे के कुंडी से लटक कर सुसाइड किए जाने की जानकारी दी। मृतका के पिता ने सुसाइड किए जाने की घटना पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होने बेटी के मृत्यु होने के स्पष्ट कारणों का पता लगाए जाने की मांग की है।