फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The strike by the lease holders ended with the intervention of the police.

Kushinagar News: पुलिस के हस्तक्षेप से पट्टाधारकों का धरना खत्म

Wed, 25 Feb 2026 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 25 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The strike by the lease holders ended with the intervention of the police.
रहसू जनुबी पट्टी में धरने पर बैठे लोगों को समझाते चौरा खास थाना के प्रभारी ।स्रोत-सोशल मीडिया
जौरा बाजार। रहसूजनोबीपट्टी स्थित पंचायत भवन पर मंगलवार को पट्टे की जमीन पर कब्जा के लिए धरना दे रहे लोगों को पुलिस ने त्योहार का हवाला देकर मनाया। पुलिस की बात मानकर लोगों ने धरना खत्म कर दिया। पट्टाधारकों ने बीते दिनों कसया तहसील में धरना प्रदर्शन किया था। एसडीएम ने उन्हें आवंटित पट्टे की जमीन पर 23 फरवरी तक कब्जा दिलवाने का आश्वासन दिया था। पट्टाधारकों ने कहा था कि निर्धारित तिथि तक उन्हें उनके पट्टे की जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया गया तो पंचायत भवन पर धरना देंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को पट्टाधारक पंचायत भवन पर धरना देने पहुंचे। जानकारी होने के बाद चौरा खास पुलिस पहुंच गई। पट्टाधारकों की मांगों को जायज मानते हुए पुलिस की ओर से कहा गया कि रमजान व होली का त्योहार नजदीक है। इसमें शांति का माहौल बनाए रखना जरूरी है। पुलिस के बात को मानते हुए जमीन के पट्टाधारकों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

चौरा खास थाना क्षेत्र के रहसूजनोबीपट्टी में वर्ष 1994 में गांव के 177 भूमिहीनों को कृषि भूमि का पट्टा तो दिया गया था लेकिन मौके पर कब्जा दिलाया गया था। गांव के दबंगों ने किसी पट्टेदार को खेती नहीं करने दिया। इस मौके पर सिंहासन, शिवबचन, रविंद्र, चंद्रिका, रविसागर, रामचंद्र, लक्ष्मण, गायत्री देवी, प्रभावती, मीना, सरस्वती, अकली, राजपति देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed