फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The story of the truthful King Harishchandra was narrated.

Kushinagar News: सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र की कथा सुनाई

Sat, 06 Jun 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 06 Jun 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
The story of the truthful King Harishchandra was narrated.
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के पगार छपरा गांव स्थित संकटमोचन मंदिर परिसर में श्री रुद्र महायज्ञ में शुक्रवार को सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र की कथा सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। कथा वाचक पंडित प्रदीप सागर ने कहा कि सभी को राजा हरिश्चंद्र से प्रेरणा लेते हुए सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजा हरिश्चंद्र किसी भी प्रकार का अवतार नहीं थे। लेकिन उनके गुण और त्याग पुरुषोत्तम राम और बाकी अवतारों से कम भी नहीं थे। गुरु विश्वामित्र ने राजा हरिश्चंद्र के सत्यवादी होने की परीक्षा लेनी चाही। उन्होंने राजा से कहा कि मैंने स्वप्न में देखा कि तुमने मुझे अपना सारा राज-पाट मुझे दे दिया है। राजा हरिश्चंद्र इतने दानवीर थे कि सपने वाली बात पर भी आपत्ति न जताते हुए अपना सारा राजपाट उनको दान में दे दिया। विश्वामित्र ने कहा तुमने मुझे जो कुछ सौंपा है, तुम्हारे पूर्वजों का है, जो तुम्हें तुम्हारे पूर्वजों से मिला है। अब मैं तुमसे दक्षिणा मांग रहा हूं, जो तुम्हारा अपना है।
विज्ञापन


यह सुनकर राजा हरिश्चंद्र ने विश्वामित्र से थोड़ा समय मांगा और उसके बाद धन के लिए उन्होंने अपने बेटे रोहित और अपनी पत्नी तारा को एक ब्राह्मण को बेच दिया और खुद को एक चांडाल के हाथ बेचकर उसके यहां काम करने लगे। उन्होंने विश्वामित्र को दक्षिणा दी और फिर एक चांडाल की भांति दिन काटने लगे। राजा हरिश्चंद्र अपने धर्म पर अडिग रहे। इसलिए ईश्वर की अनुमति से विश्वामित्र ने हरिश्चंद्र का राजपाट उन्हें वापस लौटा दिया। वहीं बृहस्पतिवार की रात में रामलीला कलाकारों ने भस्मासुर वध का मंचन किया । इस मौके पर काशीनाथ पांडेय रामबचन सिंह, जय सिंह मनोज सिंह, कन्हैया चौधरी, धूप सिह, पवन सिंह, नरसिंह, शोभा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed