{"_id":"67c4a49a735ac55a5d0d5ac7","slug":"the-splendor-of-mosques-increased-during-the-month-of-ramzan-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-133140-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: माह-ए-रमजान में बढ़ी मस्जिदों में राैनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: माह-ए-रमजान में बढ़ी मस्जिदों में राैनक
Mon, 03 Mar 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। पवित्र रमजान माह की शुरुआत के साथ शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में इबादत के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। मस्जिदों में न केवल रोजेदारों की तादाद बढ़ रही है, बल्कि तरावीह की नमाज में भी बड़ी संख्या में लोग शिरकत कर रहे हैं।
मस्जिदों में इस बार विशेष तैयारियां की गई हैं। साफ-सफाई के साथ ही नमाजियों की सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा गया है। बिजली की समस्या वाले इलाकों में जनरेटर की व्यवस्था की गई है, ताकि नमाज में कोई दिक्कत न हो। कई जगहों पर बाहर से हाफिजे कुरआन को तरावीह की नमाज पढ़ाने के लिए बुलाया गया है। तरावीह के दौरान कुरान की तिलावत की जाती है, जिससे रमजान की रूहानियत और बढ़ जाती है।