फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The spies demonstrated at the Severhi sub-station

सपाइयों ने सेवरही उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया

Tue, 26 Apr 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The spies demonstrated at the Severhi sub-station
सेवरही में बिजली निगम के एक्सईएन सुजीत कुमार गुप्ता को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपते सपा कार्यकर्? - फोटो : KUSHINAGAR
सपाइयों ने सेवरही उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा
पडरौना। अघोषित बिजली कटौती और फाल्ट से आजिज उपभोक्ताओं ने मंगलवार को कसया में अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा सपा कार्यकर्ताओं ने सेवरही उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चेताया एक सप्ताह के भीतर आपूर्ति नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार उपभोक्ताओं के साथ अधीक्षक अभियंता कार्यालय पहुंचे फाजिलनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि मनमाने ढंग से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जा रही है। रात में तीन से चार बार बिजली की कटौती की जा रही है। इसके चलते उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी और मच्छरों का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। उन्होंने रात व दिन में अघोषित बिजली कटौती को तुरंत बंद करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में आकृति शुक्ला, राजन कुमार शुक्ल, पशुपतिनाथ जायसवाल, इरफान खुर्शीद, परशुराम सिंह, राजेश राय, जितेंद्र कुमार, अनुराग पांडेय, मेराज अहमद, जितेंद्र गुप्ता, नन्हें अंसारी, मोहसिन शेख, राजन यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार अघोषित बिजली कटौती समेत अन्य समस्याओं को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने सेवरही उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा। सपा नेता उदय नारायण गुप्ता व पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गर्मी बढ़ने के साथ बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर गई है। जर्जर तार के टूटने, ट्रांसफार्मर जलने और अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। अघोषित बिजली कटौती बंद करने, जर्जर तार बदलने और जले ट्रांसफार्मर को 72 घंटे में बदलने की मांग को लेकर एक्सईएन सुजीत कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुरेश यादव, मक्खन जायसवाल, राकेश यादव, रामानंद गुप्ता, पुष्कर यादव, उमेश्वर सिंह पटेल, छोटेलाल यादव, सत्यनारायण राजभर, अलाउद्दीन अली, प्रदीप यादव, तीर्थराज गिरि, रकीब आलम, शिव कुमार श्रीवास्तव, परमेश्वर गोंड़, कृष्णा गुप्ता, मुबारक अली, सलीम आलम, परवेज आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed