फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The SP reshuffled the postings of 26 Station House Officers (SHOs) and Sub-Inspectors.

Kushinagar News: एसपी ने 26 थानाध्यक्षों और दरोगा के कार्यक्षेत्र बदले

Wed, 01 Jul 2026 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The SP reshuffled the postings of 26 Station House Officers (SHOs) and Sub-Inspectors.
पडरौना। एसपी ने जिले के 26 थानाध्यक्षों व दरोगा के कार्यक्षेत्र बदले हैं। हाईवे के अलावा बिहार को जोड़ने वाले रास्तों पर कमजोर निगरानी और दायित्यों के प्रति संजीदगी नहीं बरतने वाली महिला थानाध्यक्ष सुमन सिंह को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया, जबकि चौराखास के थानाध्यक्ष दिनेश साहनी और नेबुआ नौरंगिया के थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति को कुर्सी गंवानी पड़ी। एसपी के पीआरओ उपेंद्र कुमार को बरवा पट्टी थाने की जिम्मेदारी मिली हैं। एक दिन पूर्व कसया के थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह व एक दरोगा को एसपी ने निलंबित और दो चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया था।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार ने बताया कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 26 थानाध्यक्ष और दरोगा का कार्यक्षेत्र बदलने के अलावा कार्रवाई की गई है। पडरौना कोतवाली में तैनात चंदा यादव को महिला थानाध्यक्ष, बोदरवार के चौकी इंचार्ज शनि जावला को विशुनपुरा थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। एचटी के प्रभारीक रहे विद्याधर कुशवाहा को वीआईपी सेल का प्रभारी,साइबर थाना के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र टंडन को महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, मिशन शक्ति का प्रभारी बनाया गया है। नेबुआ नौरंगिया के थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति को एचटी के प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। हाटा के कोतवाल संजय दुबे को नेबुआ नौरंगिया का थानाध्यक्ष, सेवरही के थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह साइबर सेल का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। कप्तानगंज के थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह को हाटा का कोतवाल बनाया गया है, पटहेरवा के थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय को कप्तानगंज का थानाध्यक्ष, अहिरौली बाजार के थानाध्यक्ष प्रविंद्र राय को पटहेरवा का थानाध्यक्ष,विशुनपुरा के थानाध्यक्ष विनय मिश्रा को अहिरौली बाजार थाने की जिम्मेदारी दी गई है। कसया थाने में तैनात इत्यानंद पांडेय को थानाध्यक्ष बनाया गया है। जनसूचना के प्रभारी रहे मनोज वर्मा को सेवरही का थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अन्य दरोगा के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


चार इंस्पेक्टर का यूपी पीसीएल में स्थांतरण
- यूपी पीसीएल में जिले के इंस्पेक्टर रामसहाय सिंह चौहान, आनंद गुप्ता, अरविंद यादव, यातायात निरीक्षक अश्वनी राय का स्थानांतरण किया गया है। दो साल के लिए यूपी पीसीएल में इनका स्थानांतरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed