फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The SOG (Special Operations Group) has taken the jeweler into custody on suspicion of buying stolen gold.

Kushinagar News: एसओजी ने सर्राफ को हिरासत में लिया, चोरी का सोना खरीदने का संदेह

Sun, 11 Jan 2026 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The SOG (Special Operations Group) has taken the jeweler into custody on suspicion of buying stolen gold.
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज कस्बा निवासी एक स्वर्ण व्यवसायी को एसओजी ने शनिवार को हिरासत में लिया। अचानक कस्बे में आभूषण की दुकान संचालित करने वाले स्वर्ण व्यवसायी को सादे वेश में पहुंचे लोगों के हिरासत में लेने की खबर को लेकर कस्बे में कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

बाद में वास्तविकता की जानकारी होने पर कस्बे में कई तरह की चर्चाएं होने लगीं। चोरी का आभूषण खरीदने के शक में एसओजी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक चोरी का सोना खरीदकर खपाने वाले गिरोह में कई व्यवसायी शामिल हैं। शनिवार को तमकुहीराज कस्बा स्थित पटेल नगर वार्ड के मुख्य मार्ग पर स्थित एक आभूषण व्यवसायी की दुकान पर बिना नंबर की चार पहिया से उतरकर कुछ लोग सादे वेश में पहुंच कर उनसे पूछताछ करने लगे।
विज्ञापन

उनके द्वारा कुछ देर तक सामान्य बातचीत के बाद उन्हें गाड़ी में बैठाकर अपने साथ लेकर चले गए। अचानक आभूषण व्यवसायी को कुछ लोगों द्वारा साथ ले जाने की चर्चा बाजार में फैलने के बाद आसपास के दुकानदारों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहीं इस मामले को लेकर आभूषण व्यवसायी के परिजनों में हड़कंप की स्थिति रही। इस संबंध में कस्बा चौकी प्रभारी महेश मिश्र ने बताया कि चोरी के आभूषण खरीदने एवं उसके खपाने की जानकारी एवं तथ्य सामने आने पर जिले की एसओजी टीम ने पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed