फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The sit-in protest over the temple land dispute continued for the fourth day.

Kushinagar News: मंदिर भूमि विवाद को लेकर चौथे दिन भी जारी रहा धरना

Sun, 30 Aug 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The sit-in protest over the temple land dispute continued for the fourth day.
दुदही। चाफ में मंदिर की भूमि को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों का धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों से बातचीत कर मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार राजेश भारती ने ग्रामीणों को बताया कि मंगलवार तक प्रशासन की ओर से टीम गठित कर मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद भी ग्रामीणों ने धरना समाप्त करने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वे केवल आश्वासन के आधार पर आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। जब तक मौके पर ठोस कार्रवाई शुरू होती दिखाई नहीं देती, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

इधर, मामले में आरोपित बताए जा रहे द्वारिका पुत्र शंकर ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जिस समय संबंधित जमीन ली गई थी, उस समय वहां मंदिर का निर्माण नहीं हुआ था। उनका कहना है कि संबंधित व्यक्ति उनके दादा के भाई थे और उनके द्वारा जमीन की वसीयत की गई थी। द्वारिका के अनुसार, जमीन पर कब्जे को लेकर उन्होंने न्यायालय में वाद भी दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल मंदिर भूमि विवाद को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच गतिरोध है। अब ग्रामीणों की निगाहें मंगलवार को होने वाली प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं। टीम गठित कर जांच और कार्रवाई शुरू होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति और विवाद की दिशा स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed