फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The shadow of Naxalite activities falls on Kushinagar

Kushinagar News: कुशीनगर पर पड़ती है नक्सली गतिविधियों की छाया

Sat, 18 Mar 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 18 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
The shadow of Naxalite activities falls on Kushinagar
पडरौना/खड्डा। जिले की सीमा से सटे बिहार के बगहां में नक्सली हमले की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी होने के बाद वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व सहित आसपास के इलाके में सुरक्षा बलों की सक्रियता बढ़ा दी गई है। बिहार सीमा पर नक्सली गतिविधियों की छाया जिले पर भी पड़ती है। ऐसी गतिविधियों का असर जनपद के खड्डा, हनुमानगंज, जटहां और पडरौना कोतवाली क्षेत्र की सीमा पर भी पड़ता है।
विज्ञापन

बिहार के बगहा में अर्द्धसैनिक बलों, थाना, पुलिस पिकेट सहित अन्य सुरक्षा बलों पर माओवादी और नक्सली हमलों की आशंका जताई गई है। इसके बाद जिले से सटे बिहार के बगहा में हाईअलर्ट जारी किया गया है। बगहा में होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि के असर से जिले के कुछ हिस्से भी प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन

जनपद में गंडक नदी का दियारा है, जिसका फायदा उठाकर नक्सली अपनी गतिविधि बढ़ा देते हैं। पूर्व में तो उनका नदी पाकर करके जनपद की सीमा से सटे गांवों में पहुंचने की भी सूचनाएं मिली थीं। वर्ष 2008 में छितौनी-बगहा रेल पुल उड़ाने की धमकी देकर नक्सलियों ने सनसनी फैलाई थी। हालांकि, सुरक्षा एंजेसियों की सतर्कता से कोई घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी रितेश कुमार सिंह ने कहा कि बिहार सीमा की संदिग्ध गतिविधियों की गोपनीय रिपोर्ट मंगाई जाती है। सभी थानेदारों को ऐसी गतिविधियों को लेकर हरदम सजग रखा जाता है। इस संबंध में बिहार पुलिस के अधिकारियों से बातचीत करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोकल इंटेलीजेंस यूनिट (एलआईयू) सहित अन्य खुफिया एजेंसियों की मदद ली जाएगी।


पूर्व में सामने आ चुके हैं ये मामले
- वर्ष 2022 में बगहां पुलिस ने हार्डकोर नक्सली सुरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था। वह 30 से ज्यादा वारदातों में शामिल था।
- वर्ष 2020 में नेपाल सीमा के समीप वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व के जंगल में पुलिस व नक्सलियों में मुठभेड़ हुई थी। इसमें चार नक्सली मारे गए थे। चारों के पास से आधुनिक असलहे, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद हुए थे। इस दौरान दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए थे।
- वर्ष 2020 में ही पुलिस ने रामकुमार उर्फ रामू तथा दुर्गेश उर्फ हरिशंकर नाम के हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया था।
- वर्ष 2020 में ही बगहां पुलिस ने महिला नक्सली पूजा कुमारी को गिरफ्तार किया था।
- वर्ष 2018 में सौ से ज्यादा नक्सलियों ने बगहा क्षेत्र के एक गांव में धावा बोल गांव के मुखिया के पति मनोज सिंह की हत्या कर दी थी।
- वर्ष 2008 में नक्सलियों ने खड्डा क्षेत्र के महदेवा गांव के प्राथमिक स्कूल में बैनर लगाकर जमीन की पैमाइश करने वाले कर्मचारियों को धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed