{"_id":"615b217f8ebc3edadf3044bb","slug":"the-shadow-of-danger-on-the-heads-of-children-the-department-oblivious-kushinagar-news-gkp411697963","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के सिर पर खतरे का साया, विभाग बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के सिर पर खतरे का साया, विभाग बेखबर
विज्ञापन

विद्यालयों के ऊपर से गुजरी है एचटी लाइन
इमिलिया और नदवा विशुनपुरा के प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से गुजरी है एचटी लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। जिले में ऐसे भी विद्यालय हैं, जो एचटी लाइन के नीचे संचालित होते हैं। कब तार टूटकर गिर जाए और बच्चे इसकी जद में आ जाएं, इसका अंदेशा हमेशा रहता है। इसके बावजूद जिम्मेदार इसे लेकर गंभीर नहीं दिखते।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार रामकोला क्षेत्र अंतर्गत लाला छपरा गांव के प्राथमिक विद्यालय इमिलिया के परिसर में ही बिजली का पोल है और उससे हाईवोल्टेज लाइन गुजरी है। इस विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील सिंह बताते हैं कि इस विद्यालय में 266 बच्चे नामांकित हैं। एक विद्युत पोल परिसर में और एक विद्यालय गेट पर है। विद्यालय परिसर से तार भी गुजरा है। बच्चे दोपहर में लंच के समय परिसर में ही खेलते हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने बताया कि तार-पोल हटाने के लिए विभाग को कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया है, लेकिन हमेशा आश्वासन ही मिलता है।
रहसू बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नदवा विशुनपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर से ही होकर करीब 20 वर्ष से तार-पोल गुजरा है। प्रधानाध्यापक रामबहादुर राय ने बताया कि इस तार-पोल की वजह से बच्चों के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए विभाग को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले विद्यालय में शिक्षण कार्य चल रहा था, तभी तार टूटकर गिर गया। गनीमत रहा कि कोई छात्र इसकी चपेट में नहीं आया। बड़ा हादसा टल गया था। अभी एक महीना पहले भी जब केवल अध्यापक विद्यालय आ रहे थे, उस समय भी तार टूटकर गिर गया था। हाइडिल में फोनकर बिजली कटवाई गई थी। तीन दिन पहले शिक्षा विभाग के लोग आए थे। इस बारे में जानकारी लिए।