फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The secretary is accused of withdrawing money using forged documents.The secretary is accused of withdrawing money using forged documents.

Kushinagar News: सचिव पर कूटरचित दस्तावेज से धन निकालने का आरोप

Tue, 10 Feb 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 10 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The secretary is accused of withdrawing money using forged documents.The secretary is accused of withdrawing money using forged documents.
जोगिया शुमाली पट्टी में एएनएम सेंटर के पास अनशन पर बैठे ग्राम प्रधान व ग्रामीण।स्रोत-सोशल मीडिय - फोटो : udhampur news
पिपरा कनक। तमकुही ब्लॉक के जोगिया सुमाली के ग्राम प्रधान न सचिव पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर रकम निकालने का आरोप लगाया। सचिव पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज प्रधान ने सोमवार को समर्थकों के साथ एएनएम सेंटर पर अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रमेश प्रसाद ने कहा कि शिकायत के बावजूद सचिव पर कार्रवाई नहीं हुई है, इसलिए अपने समर्थक शिवनंदन प्रसाद, मदन गौड़, गगन गुप्ता, प्रदीप कुशवाहा, धर्मेद्र कुशवाहा, शंकर कुशवाहा, चंपा देवी, मीरा देवी, अनुराधा देवी, उर्मिला देवी के साथ अनशन पर बैठने के लिए मजबूर हुआ हूं। कहा कि सचिव के खिलाफ डीएम, एसडीएम और बीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। आरोप है कि गांव में कराए गए 40 लाख रुपये के विकास कार्यों का सचिव की ओर से धन नहीं निकाला जा रहा है। आरोप यह भी है कि प्रधान के बिना संज्ञान के ही सचिव ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर 35 हजार रुपये भी निकाल लिया है। इसी खींचतान से 18 माह से गांव में विकास कार्य ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed