फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The second phase of Mission Shakti was flagged off.

Kushinagar News: मिशन शक्ति के द्वितीय फेज को रवाना किया

Sun, 29 Mar 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The second phase of Mission Shakti was flagged off.
संतकबीरनगर। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण के रन फाॅर इंपाॅवरमेंट दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए तमाम कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत पुलिस विभाग जिले में इस अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए ठोस कदम उठा रहा है। मिशन का मुख्य लक्ष्य महिलाओं के लिए सुरक्षित और सशक्त माहौल बनाना है, जहां वे बिना किसी डर के आत्मविश्वास से आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन

नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देकर जिले के समग्र विकास को गति देना इसका उद्देश्य है। मिशन शक्ति के कुशल क्रियान्वयन के लिए हर पुलिस स्टेशन पर महिला बीट अधिकारियों को तैनात किया गया है, जो सीधे महिलाओं और लड़कियों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को सुनेंगी और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल और कॉलेज जैसे स्थानों पर एंटी-रोमियो स्क्वॉड को और अधिक सक्रिय किया गया है ताकि मनचलों पर सख्त कार्रवाई हो सके। पुलिस पैदल गश्त बढ़ाया जा रहा है, ताकि सुरक्षा और निगरानी मजबूत हो। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा जागरूकता बढ़ाने के लिए बाइक रैली आयोजित की जा रही है। महिला हेल्पलाइन जैसे 1090, 181 और 112 के बारे में जागरूकता फैलाई जा रही है।

इस दौरान सीओ खलीलाबाद अमित कुमार, यातायात प्रभारी परमहंस, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी निरीक्षक सरोज शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव सहित पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed