{"_id":"68d4500ae756e5ead2057e3d","slug":"the-search-for-mannus-brother-in-law-and-zubair-intensified-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145946-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मन्नू के बहनोई और जुबैर की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मन्नू के बहनोई और जुबैर की तलाश तेज
Thu, 25 Sep 2025 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:45 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। गोरखपुर के पिपराइच में छात्र की हत्या के बाद पुलिस पशु तस्करों का नेटवर्क तोड़ने के लिए सक्रिय हो गई है। जांच में उसे तस्करों के अलग-अलग नेटवर्क और उनकी लोकेशन का भी पता चला है। इसी कड़ी में पुलिस ने मन्नू के बहनोई और फरार पश्चिमी यूपी के तस्कर जुबैर की तलाश तेज कर दी है।
छात्र की हत्या के बाद पशु तस्करों की जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को कुशीनगर, गोपालगंज के अलावा उनसे जुड़े पश्चिमी यूपी के तस्करों का पता चला। इनका ठिकाना गोपालगंज के मन्नू शाह के इलाके में था। इसी ठिकाने पर कुशीनगर के तस्कर भी पहुंचते थे, जहां योजना तैयार होती थी। पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल से पशुओं को चुराकर या खरीदकर बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल तक पहुंचाने तक की कार्ययोजना तैयार होती थी। इस पूरे तस्करी के गैंग में मन्नू के रिश्तेदार का भी नाम सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
गोपालगंज और कुशीनगर के पशु तस्करों के अलावा पश्चिम यूपी के तस्करों का भी गोपालगंज के गोपालपुर, अहिरौली दुबौली टोला तकिया में इनामी मन्नू शाह के ठिकाने पर जमावड़ा होता था। इस जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने मन्नू के बहनोई और फरार पश्चिमी यूपी के तस्कर जुबैर की तलाश तेज कर दी है।