फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The school which was running after changing its name was closed down

Kushinagar News: नाम बदल कर चल रहे विद्यालय को कराया बंद

Tue, 24 Sep 2024 07:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 24 Sep 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
The school which was running after changing its name was closed down
दुदही। बीईओ और नायब तहसीलदार दुदही की संयुक्त टीम ने विकास खंड नरहवा अचरज दुबे में एक गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय को बंद कराया। अधिकारियों ने छात्रों का नामांकन नजदीकी सरकारी विद्यालय में कराने का निर्देश दिया। विद्यालय संचालक को चेतावनी देते हुए स्कूल को बंद करा दिया। एसडीएम विकास चंद के निर्देश पर नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा व बीईओ डा. प्रभात चंद राय की संयुक्त टीम क्षेत्र में भ्रमण कर बिना मान्यता संचालित होने वाले विद्यालयों की जांच की। नरहवा अचरज दुबे गांव में संचालित विद्यालय पर टीम पहुंची। संचालक से कागज मांगने पर नहीं दिखा सका और बिना मान्यता विद्यालय संचालन करने की बात स्वीकार की। बीईओ ने बताया कि पूर्व में जांच में यह विद्यालय केडीएस एकेडमी के नाम से संचालित पाया गया था। अब नाम बदलकर चलाया जा रहा है। नायब तहसीलदार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के क्रम में कार्यवाही की गई है। गैर कानूनी ढंग से अमान्य विद्यालय चला रहे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed