{"_id":"68cb1979680a69802f078ea0","slug":"the-school-where-the-chants-of-the-vedas-used-to-resonate-is-now-deserted-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145510-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जहां गूंजते थे वेदों के मंत्र, अब वह विद्यालय वीरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जहां गूंजते थे वेदों के मंत्र, अब वह विद्यालय वीरान
Thu, 18 Sep 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली। हाटा के विद्यालय में छात्र की हत्या के बाद आसपास रहने वाले पड़ोसी भी पूर्व प्रधानाचार्य के करतूत को जानने के बाद हैरान हैं। विद्यालय में एक भी छात्र नहीं है, ताला बंद है और पुलिस तैनात की गई है।
विद्यालय के पास रहने वाले अमरनाथ और संजय ने बताया कि हम लोगों की दिन की शुरुआत सुबह मंदिर के घंटों की आवाज और वेदों के उच्चारण से होती थी। कान में आवाज आने पर सबकी नींद खुल जाती थी और अपने दिनचर्या में लग जाते थे। विद्यालय में चल रहे मंत्रों और वेदों की आवाजों को सुनकर घरों की महिलाएं छत पर स्नान कर ध्यान करती थीं और मंदिर के तरफ जल देती थी। कभी-कभी तो जब मंत्र चलते थे तब हम लोग भी अपने छत पर बैठकर भजन किया करते थे। हफ्ते में कई शाम विद्यालय के मंदिर में भजन कीर्तन लोग किया करत थे, लेकिन लोग हैरान हैं कि धर्म का पाठ पढ़ाने वाले मंदिर में इतना जघन्य अपराध कोई कैसे कर सकता है। बुधवार को चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ था। वहीं हाटा के क्षेत्र का विद्वत समाज भी अपने आप को अपमानित इस घटना से महसूस कर रहा है। सुकरौली क्षेत्र के आचार्य पंडित श्रीराम का कहना है कि विद्यालय में गुरु पर लोग अपने आप से अधिक यकीन कर के बच्चों को भेजते हैं। समाज में धर्म और संस्कार के पालन की बीड़ा उठाने वाले यदि अगर ऐसा कृत्य करें तो इससे पूरा विद्वत समाज को कलंकित होना पड़ता है। सोशल मीडिया पर बुलडोजर की कार्रवाई की मांग भी लोग कर रहे हैं। वहीं आरोपी पूर्व प्रधानाचार्य के बारे में लोगों ने बताया कि इसके पहले ऐसा कोई मामला सामने नहीं इनका आया था।