{"_id":"696e96ec04d9202ebf0b48e3","slug":"the-salaries-of-five-revenue-officers-have-been-withheld-for-negligence-of-duty-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-153089-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार्य में लापरवाही पर पांच कानूनगो का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार्य में लापरवाही पर पांच कानूनगो का वेतन रोका
Tue, 20 Jan 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। कार्य में लापरवाही के आरोप में तमकुहीराज एसडीएम ने छह कानूनगो को नोटिस देकर जनवरी माह का वेतन रोकने का आदेश दिया। एसडीएम की इस कार्रवाई से तहसील में हड़कंप मच गया है। एसडीएम की तरफ से हुए आदेश के करीब एक घंटे के भीतर एक कानूनगो ने अपनी रिपोर्ट प्रेषित कर दी, लेकिन पांच कानूनगो ने अभी मांगी गई रिपोर्ट नहीं दी है। इस लापरवाही को देखते हुए पांच कानूनगो का वेतन जनवरी का एसडीएम ने बाधित कर दिया।
एसडीएम आकांक्षा मिश्रा तहसील क्षेत्र के कर्मचारियों को कार्य के प्रति सजगता बरतने का निर्देश देती रही हैं। कार्यों में शिथिलता बरतने व समय से राजस्व व अन्य प्रशासनिक रिपोर्ट उपलब्ध न कराने के आरोप में एसडीएम ने सोमवार को तहसील के छह कानूनगो का जनवरी माह का वेतन रोकने के निर्देश दिया। कार्रवाई की जानकारी होने के बाद तहसील कर्मियों में हड़कंप मच गया।
करीब एक घंटे के भीतर एक कानूनगो ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम कार्यकाल में प्रेषित कर दी, जिससे वे कार्रवाई की जद में आने से बच गए, लेकिन गाजीपुर व तमकुहीराज के कानूनगो राजेंद्र यादव, तुर्कपट्टी व पटहेरवा के कानूनगो अयोध्या प्रसाद, सिसवा के कानूनगो मुख्तार अहमद और तरयासुजान के कानूनगो हरेंद्र प्रसाद व दुदही के कानूनगो उपेंद कुमार ने अपनी राजस्व व अन्य प्रशासनिक रिपोर्ट प्रेषित नहीं की।
विज्ञापन
इसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने इन सभी पांच कानूनगो का जनवरी का वेतन रोक दिया। एसडीएम ने बताया कि तहसील में कार्यरत कर्मचारियों को निर्धारित समय के भीतर रिपोर्ट प्रेषित करने के लिए कई बार निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके कुछ राजस्वकर्मी लापरवाही पूर्वक कार्य कर रहे थे।
इसके चलते शासन की योजनाओं और राजस्व कार्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा था। इसको गंभीरता से लेते हुए सोमवार को छह कानूनगो के वेतन रोकने के आदेश दिए गए थे, लेकिन एक कानूनगो ने करीब एक घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट कार्यालय में प्रेषित कर दिया। इसलिए पूर्व के आदेश में संशोधन कर कानूनगो राजेंद्र यादव, अयोध्या प्रसाद, मुख्तार अहमद, हरेंद्र प्रसाद व उपेंद्र कुमार समेत पांच कानूनगो का वेतन बाधित कर दिया गया है।