{"_id":"65187f39ba193063d409cfe7","slug":"the-sacred-hiranyavati-river-will-be-cleaned-for-buddhist-followers-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-5440-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बौद्ध अनुयायियों के लिए पवित्र हिरण्यवती नदी की होगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बौद्ध अनुयायियों के लिए पवित्र हिरण्यवती नदी की होगी सफाई
Sun, 01 Oct 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
- डीएम व सीडीओ ने बुद्धा घाट पर बौद्ध कालीन हिरण्यवती नदी का किया निरीक्षण
- जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ 14 ब्लाकों व नगर निकायों की सफाई कर्मी करेंगे सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार। बौद्ध कालीन हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट स्थल का डीएम व सीडीओ ने शनिवार दोपहर बाद निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों को नदी की सफाई कराने के लिए जरूरी निर्देश दिए। रविवार को महात्मा गांधी जयंती के पूर्व संध्या पर विशेष सफाई अभियान चलाकर इस नदी की सफाई कराई जाएगी।
महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में भिक्षुओं के लिए गंगा के समान पवित्र बौद्ध कालीन हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट पर शैवाल व जलकुंभी पटी है। इसकी रविवार की सुबह सफाई कराई जाएगी। शनिवार को निरीक्षण करने आए डीएम उमेश मिश्र व सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने कहा कि इस नदी का सफाई अभियान रविवार की सुबह 8:30 बजे से की जाएगी। तहसीलदार नरेंद्र राम ने बताया कि हिरण्यवती नदी की विशेष सफाई अभियान में जिले के 14 ब्लाक और कुशीनगर, हाटा व फाजिलनगर के सफाई कर्मचारी शामिल होंगे। प्रत्येक ब्लॉक की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने ले आउट तैयार कर लिया है। उनके लिए नदी के किनारे चिह्नित स्थल पर सफाई करने की जिम्मेदारी होगी।
इस दौरान एडीएम वैभव मिश्र, नायब तहसीलदार शैलेष सिंह, ईओ संतोष कुमार, सभासद प्रभुनाथ सिंह, राजेश मद्धेशिया, अजेंद्र सिंह, विजेंद्र प्रताप सिंह, लेखपाल निलेश रंजन राव, श्रवण तिवारी, उग्रसेन, एपीओ वसीम रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
000000
अव्यवस्था को लेकर ईओ को कड़ी फटकार
डीएम उमेश मिश्र शनिवार दोपहर बाद बुद्धा घाट पर नवनिर्मित जीवक उपवन में प्रसाधन केंद्र में अव्यवस्था देखकर ईओ संतोष कुमार के प्रति तीखी नाराजगी जताई। उन्हें शौचालय में गंदगी, टूटी पड़ी टाइल्स व जलनिकास के अभाव पर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि इसे ठीक करा दो, अन्यथा ठीक कर देंगे। इससे ईओ कुछ समय के लिए असहज नजर आए।
000000
निरीक्षण के दौरान पहुंचे विधायक
हिरण्यवती नदी के सफाई के अलावा बुद्धा घाट के अन्य प्रमुख स्थलों बुद्धा पार्क, जीवक उपवन, आनंद उपवन, पाथवे, धर्मशाला, छठ वेदी स्थलों का डीएम उमेश मिश्र व सीडीओ गुंजन द्विवेदी निरीक्षण कर रहीं थीं। इस बीच कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, राकेश जायसवाल, शैलेंद्र प्रताप सिंह आदि पहुंचे। उनसे डीएम ने नदी की सफाई अभियान में शामिल होने की अपील की।