{"_id":"671d2d19b45219d61d00cd8e","slug":"the-role-of-heads-is-important-in-bringing-the-governments-plans-on-the-ground-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-125467-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शासन की योजनाओं को धरातल पर लाने में प्रधानों की भूमिका अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शासन की योजनाओं को धरातल पर लाने में प्रधानों की भूमिका अहम
विज्ञापन
-सुकरौली बीआरसी परिसर में कार्यशाला में बोले प्रशिक्षु एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
सुकरौली। कस्बे के बीआरसी परिसर में शनिवार को क्षेत्र के ग्राम प्रधान और स्थानीय प्राधिकारी के उन्मुखीकरण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी सुकरौली प्रशिक्षु एसडीएम अभिजीत कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
मुख्य अतिथि बीडीओ प्रशिक्षु एसडीएम अभिजीत कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही मनुष्य का सर्वगीण विकास संभव है। विद्यालय के कायाकल्प हेतु निर्धारित बिंदुओं को हर हाल में पूरा करना सभी प्रतिनिधियों, शिक्षकों व हम सभी की जिम्मेदारी है। विद्यालय में डिजिटलीकरण होने के बाद साफ-सफाई बहुत जरूरी है। डीबीटी के माध्यम से बच्चों के अभिभावकों के खाते में पहुंचने वाली राशि का उपयोग ड्रेस, जूता, मोजा व अन्य स्टेशनरी के लिए हो। इसके लिए आप सभी को अभिभावकों से मिल कर सुनिश्चित करें।
विशिष्ट अतिथि चेयरमैन राजनेति कश्यप ने परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक शिक्षिकाओं की ओर से बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के लिए उनकी सराहना करते हुए कहा कि आज परिषदीय विद्यालय कान्वेंट स्कूल को भी मात दे रहे हैं। इस दौरान एडीओ पंचायत रामशीष गौतम, सुप्रिया त्रिपाठी,मनोज मिश्र, अंजनी नंदन द्विवेदी, मनोरमा त्रिपाठी, शिल्पी मिश्रा, ऋचा सिंह, आदि मौजूद रहे।