{"_id":"5eb04f2c8ebc3e90a40788eb","slug":"the-record-summon-kushinagar-news-gkp350137312","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ पंचायत व सचिव रिकार्ड के साथ तलब किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ पंचायत व सचिव रिकार्ड के साथ तलब किया
विज्ञापन
एडीओ पंचायत व सचिवों को रिकार्ड के साथ तलब किया
जटहां बाजार। शौचालय निर्माण की प्रगति की जांच करने डीपीआरओ सोमवार को विशुनपुरा ब्लॉक के बबुईया हरपुर और जटहां गांव पहुंचे। यहां डीपीआरओ ने खुद लाभार्थियों से बात करके चार दिन के अंदर शौचालय पूर्ण कराने की अपील की। वहीं सचिवों को घर-घर घूमकर निर्माण पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी करीब 12 बजे बबुईया हरपुर गांवश में पहुंचे। यहां 147 शौचालय अपूर्ण हैं। डीपीआरओ ने सचिव संतोष कुमार से खराब प्रगति के बारे में जानकारी ली। डीपीआरओ ने लाभार्थियों से बात कर चार दिन के अंदर शौचालय पूर्ण कराने को कहा। अगली जांच में शौचालय अपूर्ण रहने पर अन्य योजनाओं से वंचित करने की चेतावनी भी दी। इसके बाद जटहां बाजार पहुंचे। यहां पूर्व में तैनात रहे सचिव योगेंद्र कुशवाहा और अशोक कुमार के कार्यकाल में 101 शौचालयों का धन निकाल लेने के बाद निर्माण अपूर्ण है। इस पर डीपीआरओ ने नाराजगी जताते हुए सचिव अशोक कुमार, योगेंद्र कुशवाहा और एडीओ पंचायत रामायण गुप्ता को अभिलेख के साथ अपने कार्यालय तलब किया। डीपीआरओ ने बताया कि सभी सचिवों को निर्देश दिया गया कि वे खुद घर घर जाकर शौचालय पूर्ण कराएं। उन्होंने बताया कि निर्माण अपूर्ण रहने पर अब सख्त कार्रवाई होगी। डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि जटहां बाजार गांव में शौचालय निर्माण के लिए मिले धन में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। अभिलेखों की जांच के आधार पर इस ग्राम पंचायत के पूर्व ग्राम पंचायत सचिव योगेंद्र कुशवाहा को निलंबित करने के लिए डीडीओ को पत्र भेजा गया है।