फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The protest outside the police station legislator

थाने के बाहर विधायक का धरना

Wed, 06 Apr 2016 11:38 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Wed, 06 Apr 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
The protest outside the police station legislator
विधायक विजय दुबे ने बुधवार को खड्डा थाने के बाहर धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
पिपरा बाजार/कोटवा बाजार। क्षेत्र के ग्राम प्रधान, बीडीसी  सदस्य और गांववालों के साथ विधायक विजय दुबे ने बुधवार को खड्डा थाने के बाहर धरना दिया। विधायक ने आरोप लगाया कि नेबुआ नौरंगिया के एसओ निर्भय सिंह के कार्यकाल में बालू का अवैध खनन, पशुओं की तस्करी, पेड़ों की कटान और देसी शराब के धंधेबाजों का दुस्साहस बढ़ गया है। पीड़ितों की फरियाद सुनी  नहीं जाती।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों को अपमानित किया जाता है और एसओ सत्ताधारी दल के एजेंट की भूमिका निभाने में लगे हुए हैं। धरना में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने आगे कहा कि पीड़ितों को थाने से डांटकर भगा दिया जाता है।
विज्ञापन


किसी मजबूर फरियादी की बात रखने की कोशिश करने वाले ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य अथवा समाजसेवक को भी अशोभनीय बातें कही जाती हैं। उच्चाधिकारियों से समस्या बताई गई, लेकिन नतीजा शून्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि एसओ के संरक्षण में चंदन बरवा में बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। दो सप्ताह पूर्व एसपी से एसओ की कार्यप्रणाली के संबंध में बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। धरने को अशोक पांडेय, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

दिन के लगभग 11 बजे विजय दुबे की अगुवाई में लोग नेबुआ नौरंगिया थाना के पास पहुंचे। दोपहर के दो बजे तक कोई उच्चाधिकारी प्रदर्शन करने वालों के बीच नहीं पहुंचा। उसके बाद विधायक ने थाने की बगल से गुजरने वाले हाईवे पर जाम लगाने का फैसला लिया। रोड जाम के कुछ देर बाद ही सीओ खड्डा गोरखनाथ मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया।

विधायक ने सीओ से एसओ के निलंबन और स्थानांतरण की मांग की। बात नहीं बनी और रोड जाम लगा रहा। अंत में शाम को तकरीबन पांच बजे डीएम शंभू कुमार और एसपी दीपक कुमार भट्ट मौके पर पहुंचे।


उनकी तरफ से जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद धरना और जाम समाप्त हुआ। धरना और जाम तकरीबन छह घंटे चला। इस दौरान नितेश राव, व्यास वर्मा, विजय तिवारी, अशोक दुबे, धीरज तिवारी, रवि तिवारी, शशिवेंद्र शुुक्ला, गुड्डू साहनी, हरिकेश मद्धेशिया, अशोक सिंह, रामानुज मिश्र, मोनू मिश्र, शैलेश तिवारी, सीताराम, अर्जुन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed