फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The principal accused of hitting a female teacher with his car has been suspended.

Kushinagar News: कार से महिला शिक्षक को टक्कर मारने का आरोपी प्रधानाचार्य निलंबित

Tue, 06 Jan 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 06 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The principal accused of hitting a female teacher with his car has been suspended.
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र श्रीमती चंद्रकाली संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोड़रिया में करीब एक माह पूर्व हुए हादसे के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। विद्यालय में तैनात एक शिक्षक की अनियंत्रित कार स्कूल भवन की दीवार तोड़ते हुए सीधे कक्षा में जा घुसी थी।
विज्ञापन

इस दुर्घटना में कक्षा में पढ़ा रही संविदा शिक्षिका डॉ. साधना सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। गंभीर रूप से घायल शिक्षिका का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में एक माह तक इलाज चला। इसके बाद उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ। डीआईओएस ने आरोपी प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है। डीआईओएस के आदेश प्रबंधकीय कमेटी मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई बाकी लोगों की संलिप्तता मिलने पर होगी। पडरौना कोतवाली के केवल छपरा गांव निवासी शिक्षिका डॉ. साधना सिंह ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि दिनांक एक दिसंबर को वह अपने चाचा अवधेश सिंह के साथ विद्यालय पहुंची थीं। करीब 11 बजे विद्यालय के प्रधानाचार्य नंद किशोर मिश्र तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह कार के साथ कुछ दूरी तक घसीटती चली गईं, जिससे उनकी कमर, पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय प्रधानाचार्य विद्यालय परिसर के अंदर ही वाहन चला रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित हो गई और तेज आवाज के साथ विद्यालय की दीवार तोड़ते हुए कक्षा में जा घुसी, इससे अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि घटना के तुरंत बाद आरोपी शिक्षक कार समेत मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर विद्यालय के प्रबंधक मौके पर पहुंचे और विद्यालय में ताला बंद कर सभी अभिलेख अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईओएस ने भी जांच का निर्देश दिया था, स्कूल कैंपस में कार सीखने वाले प्रधानाचार्य को डीआईओएस ने निलंबित कर दिया था। अभी प्रबंधकीय कमेटी की जांच नहीं मिली है।

जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इसकी विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed