{"_id":"614a09148ebc3ed52e44435b","slug":"the-potholes-on-the-road-reduced-the-speed-of-vehicles-kushinagar-news-gkp4100681183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के धंसने से बने गड्ढों ने रोक दी वाहनों की चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के धंसने से बने गड्ढों ने रोक दी वाहनों की चाल
विज्ञापन
सड़क पर बने गड्ढों ने कम हुई वाहनों की चाल
प्रेमनगर-मैनपुर कोट देवी स्थान-प्रेमवलिया सड़क दो जगह धंसी
20 दिनों से धंसी है सड़क, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। क्षेत्र के प्रेमनगर से मैनपुर कोट देवी स्थान से होते हुए प्रेमवलिया तक जाने वाली सड़क पर मैनपुर दीनापट्टी गांव में सड़क दो जगह धंस गई है। नतीजतन इस रास्ते वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। राहगीरों को गंतव्य तक जाने के लिए दूसरे रास्तों से लंबी दूरी तय करना पड़ रहा है। यह सड़क 20 दिनों से बदहाल है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। क्षेत्र के प्रेमनगर से मैनपुर कोट देवी स्थान होते हुए प्रेमवलिया तक जाने वाली छह किलोमीटर लंबी सड़क मैनपुर दीनापट्टी गांव के पास दो स्थानों पर धंस गई है। करीब 20 दिन पूर्व हुई तेज बारिश के कारण सड़क पांच से छह मीटर लंबाई में धंस गई है। तभी से इस सड़क से आवाजाही नहीं हो पा रही है। इसे लेकर सबसे अधिक दुश्वारियां मैनपुर कोट देवी की पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को उठानी पड़ रही है। वहीं इस सड़क से खेती व दैनिक कार्यों के लिए जाने वाले स्थानीय लोगों को अन्य रास्ते से होकर जाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। इस संबंध में अवर अभियंता अजय गोंड ने बताया कि सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से में शीघ्र मिट्टी भरकर मरम्मत कराई जाएगी। उसके बाद आवागमन बहाल कर दिया जाएगा।
इन गांवों के लोगों का है प्रमुख रास्ता
प्रेमनगर से मैनपुर दीनापट्टी होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित प्रेमवलिया को जोड़ने वाली सड़क से नीगापट्टी, बोधापट्टी और पिपरा के लोग अपने कार्यों के लिए सपहां व कसया के लिए आते-जाते हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी सड़क के धंसने से लोगों का आवागमन इन दिनों बंद है।
ग्रामीणों ने दी है चेतावनी
इस सड़क से आने-जाने वाले क्षेत्र के रज्जाक अंसारी, जुबैर अंसारी, रामप्रीत कुशवाहा, राजमंगल कुशवाहा, जैनुल, आबदीन, असलम अंसारी, क्यामुद्दीन, ऐनुल हक, जलालु शाह, यासीन अंसारी, राजकुमार ने कहा कि सड़क उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसकी जल्द मरम्मत कराकर आवागमन चालू नहीं कराया जाता है तो धरना-प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे।