फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Roadways bus driver ran over several people one person died and many others were injured In Kushinagar

कुशीनगर में रोडवेज बस का कहर: नशे में धुत चालक ने कई लोगों को कुचला, स्टाफ नर्स की मौत, 17 घायल

Tue, 27 Oct 2026 10:24 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, पडरौना (कुशीनगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पडरौना (कुशीनगर) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 27 Oct 2026 10:24 PM IST
सार

मंगलवार शाम नशे में धुत रोडवेज बस चालक अजित विश्वकर्मा ने पहले सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मारी। भागते समय उसने कई राहगीरों को कुचल दिया। हादसे में स्टाफ नर्स नेहा मिश्रा की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हुए।

विज्ञापन
Roadways bus driver ran over several people one person died and many others were injured In Kushinagar
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के छावनी इलाके में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे नशे में धुत रोडवेज बस चालक ने पहले सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मारी। इसके बाद बस लेकर भागने के दौरान कई राहगीरों को कुचल दिया। हादसे में निजी अस्पताल की 24 वर्षीय स्टाफ नर्स नेहा मिश्रा की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर बस को रुकवाया और चालक को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद छावनी इलाके से मेडिकल कॉलेज तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन


कसया थाना क्षेत्र के झुंगवा गांव निवासी अजित विश्वकर्मा पडरौना रोडवेज डिपो में चालक है। मंगलवार शाम करीब 7:20 बजे वह बस लेकर कसया जाने के लिए निकला था। छावनी इलाके में पहुंचते ही बस ने सवारियों से भरे एक टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर से टेंपो सड़क किनारे पलट गया। इसके बाद चालक बस लेकर भागने लगा।

विज्ञापन
Trending Videos

इसी दौरान सड़क किनारे ठेले से भुजा खरीद रही कसया नगर के वार्ड नंबर 14, गड़ीनाथ नगर निवासी नेहा मिश्रा बस की चपेट में आ गईं। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। नेहा छावनी स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स थीं।

विज्ञापन

हादसे में तिलक चौक निवासी राहुल गुप्ता (22), सुधई निवासी रघुराई सिंह (55) और उनके पुत्र राजा (18), धर्मपुर बुजुर्ग निवासी अरविंद सिंह (35), दुर्गवलिया निवासी सतपाल प्रसाद (50), सोहरौना निवासी अलाउद्दीन (60), परसौना निवासी चुलबली (15) और गिरजा (26), छावनी निवासी हर्षिता (20) और तौफीक (19), देवरिया के भटनी निवासी अमरनाथ यादव (45) और उनकी रिश्तेदार संध्या यादव (40), लक्ष्मीपुर महंथ निवासी अरविंद मिश्रा (45) और अभय प्रताप गिरी (32), नुजहत अंसारी (26) तथा पिपरा मोजरा निवासी बलिस्टर यादव (25) समेत कई लोग घायल हुए। घायल 40 वर्षीय सुभावती देवी को गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वह गर्भवती हैं और उनके सिर में गंभीर चोट आई है। टेंपो में सवार पांच लोगों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

बैरिकेडिंग कर बस रोकी, चालक हिरासत में
बस लेकर भाग रहे चालक को रविंद्रनगर धूस पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। स्थानीय लोगों ने घायलों को छावनी रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। बाद में पुलिस की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सूचना मिलते ही पडरौना कोतवाली और रविंद्रनगर धूस थाने की पुलिस के साथ एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, एसडीएम पडरौना विवेक मिश्रा और सीओ सिटी रितेश प्रताप सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों के उपचार और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पुलिस ने ब्रीथ एनालाइजर से चालक की जांच की। एएसपी के मुताबिक, जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई। हादसे के बाद छावनी से मेडिकल कॉलेज तक करीब 40 मिनट तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि बस चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, पडरौना डिपो के एआरएम जयप्रकाश प्रधान ने कहा कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। बस खाली क्यों थी और चालक उसे कहां ले जा रहा था, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed