फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The 'Polytechnic Chalo' campaign gains momentum; enthusiasm among students.

Kushinagar News: पॉलीटेक्निक चलो अभियान ने पकड़ी रफ्तार, छात्रों में उत्साह

Mon, 13 Apr 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 13 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
The 'Polytechnic Chalo' campaign gains momentum; enthusiasm among students.
हाटा। तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पॉलीटेक्निक चलो अभियान चलाया जा रहा है। राजकीय पॉलीटेक्निक मुजहना में छात्रों को जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसको लेकर छात्रों में उत्साह है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मनीष कुमार यादव के निर्देशन में परिसर में हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। इच्छुक छात्रों को पॉलीटेक्निक शिक्षा के महत्व, प्रवेश प्रक्रिया और कॅरिअर संभावनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही मौके पर ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

संस्थान स्तर पर प्रवक्ताओं की टीम गठित की गई है, जो स्कूलों और कॉलेजों का भ्रमण कर रही है। टीम सीधे छात्रों और विद्यालय प्रशासन से संवाद कर उन्हें पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रही है। प्रवक्ताओं की टीम हाटा के मुजहना और विशुनपुरा ब्लॉक के मंशाछापर स्थित महामाया पॉलीटेक्निक संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed