फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The police handed over the skeleton to the family and deployed police in the village.

Kushinagar News: घरवालों को पुलिस ने सौंपा कंकाल, गांव में पुलिस तैनात

Sun, 16 Nov 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 16 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The police handed over the skeleton to the family and deployed police in the village.
लक्ष्मीपुर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बसहिया बनवीरपुर गांव में शनिवार को तीसरे दिन भी पुलिस व पीएसी तैनात रही। पुलिस ने घरवालों को कंकाल सौंप दिया, परिजन कंकाल को दफना दिए। घटना में शामिल फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बसहिया बनवीरपुर गांव निवासी गौसे आलम (26) अपने गांव में निजी अस्पताल संचालित करता था। अस्पताल में पार्टनर गांव का ही अनमोल कुशवाहा इसका दोस्त था। दोनों के बीच हिसाब को लेकर मनमुटाव हो गया। अनमोल अपने दोस्तों की मदद से अस्पताल में ही 23 सितंबर को दिन में ही हत्या कर दिया। रात को शव को कार से लेकर जाकर कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में गंडक नदी के किनारे झाड़ी में फेंक दिए।
विज्ञापन

उसी के मोबाइल से अपने मोबाइल पर मैसेज भेजकर परिजनों और पुलिस को गुमराह कर रहा था। 50 दिन बाद सर्विलांस और स्वाट टीम की मदद से अनमोल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान अनमोल हकीकत बता दिया। पुलिस दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम को परिजनों को कंकाल सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन इसे दफना दिए। पुलिस इसकी पहचान के लिए डीएन जांच कराएगी। कंकाल का सैंपल सुरक्षित कर लिया गया है। कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि गांव में पुलिस तैनात है। घरवालों को कंकाल सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed