फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The people of the village where the tank was installed are deprived of water.

Kushinagar News: जिस गांव में लगी टंकी, वहीं के लोग पानी से वंचित

Sat, 09 Nov 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 09 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
The people of the village where the tank was installed are deprived of water.
जौरा बाजार। फाजिलनगर विकास खंड के गांव नोनिया पट्टी में पानी की टंकी होने के बावजूद गांव के लोग पेयजल से वंचित हैं। आधे गांव के लोगों को तो टंकी का पानी मिल रहा है, लेकिन आधे गांव में पाइपलाइन नहीं होने से पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम सभा नोनिया पट्टी में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत 342.86 लाख की लागत से 300 किलोलीटर क्षमता की टंकी का सितंबर 2021 में निर्माण प्रारंभ किया गया। इससे 2024 में जलापूर्ति शुरू हो गई। टंकी का निर्माण ग्रामसभा नोनिया पट्टी के नाम पर होने के बावजूद नोनिया पट्टी तथा हनुमान गंज टोले में पाइपलाइन ही नहीं बिछाई गई। जबकि सोनबरसा, नौका टोला, मस्जिदिया टोला तथा दीवान पट्टी में पानी की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है। कार्यदायी संस्था को विशुनपुरा में पानी आपूर्ति की जिम्मेदारी दी गई थी। उस ग्रामसभा में पाइपलाइन बिछाई गई गई थी लेकिन ट्रायल में लीकेज के बाद अब तक उसे ठीक नहीं कराया गया।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था एनसीसी लिमिटेड ने बोर्ड में दर्शाया है कि इस टंकी से लाभान्वित गांवों की संख्या तीन है। लेकिन, लाभान्वित गांवों का नाम नहीं लिखा गया है। अब जिम्मेदार कह रहे हैं कि इस बात की उन्हें जानकारी नहीं है। जबकि वर्तमान में आधे गांव को ही पानी की आपूर्ति हो रही है। पाइप डालने वाले ठेकेदार के मजदूरों ने बरसात बाद विशुनपुरा गांव में पानी आपूर्ति की बात कही थी। इस संबंध कार्यदायी संस्था के जेई मनीष ने बताया कि हमें ठीक से नहीं मालूम है। इसके बारे में हम पता करके बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed