फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The out-of-control motorcycle crashed into an electric pole, injuring the rider.

Kushinagar News: अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से टकराई, चालक घायल

Sun, 14 Dec 2025 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The out-of-control motorcycle crashed into an electric pole, injuring the rider.
कसया। शनिवार देर शाम कुड़वा दिलीप नगर के हजाम टोला निवासी अभिनव (30) अपने घर से कुलकुला स्थान मंदिर की ओर जा रहे थे। घर से कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि अभिनव सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज कुशीनगर के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed