फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The mountain of sorrows broke down on the family due to the death of a young man in Maldives

Kushinagar News: मालदीव में युवक की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Wed, 21 Dec 2022 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
The mountain of sorrows broke down on the family due to the death of a young man in Maldives
मालदीव में युवक की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
विज्ञापन

बेटे की आंखों का ऑपरेशन कराने की तैयारी कर रहे थे मेंहदी हसन
उजारनाथ। पटहरेवा थाना क्षेत्र के ग्राम जवार निवासी मेंहदी हसन की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बुधवार को भी उनके घर पर मातम रहा। आसपास के लोग उनकी पत्नी और बच्चों को सांत्वना देते रहे। घर लौटने पर मेंहदी हसन अपने बेटे की आंख का ऑपरेशन कराने की तैयारी कर रहे थे। उनकी मौत से गांव के लोगों के बीच बस इसी बात की चर्चा है कि उनके बच्चों का पालन पोषण अब कैसे होगा? उनके बेटे की आंखों का ऑपरेशन कौन कराएगा। परिवार के लोगों ने सरकारी सहायता की मांग की है।
ग्राम जवार निवासी मेंहदी हसन (40) तीन माह पूर्व मालदीव में कमाने गए थे। 15 दिसंबर की रात उनकी फैक्ट्री में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम है। मेंहदी हसन के दो बेटे और एक बेटी है। बेटी मुस्कान खातून कक्षा नौ में पढ़ती है, जबकि छोटा गोलू छठवीं का छात्र है। सबसे छोटा भोलू पांच साल का है।
विज्ञापन

बेटे की आंखों में बचपन से परेशानी है। घर आने पर मेंहदी हसन जब बेटे को डॉक्टर के पास ले गए थे। तब डॉक्टर ने ऑपरेशन कराने की सलाह दी थी। इसलिए मेंहदी हसन ने दोबारा मालदीव से लौटने पर बेटे का ऑपरेशन कराने की बात कही थी। बेटे के ऑपरेशन और परिवार के पालन पोषण की बात सोचकर मेंहदी की पत्नी खतीजा खातून दहाड़ मारकर रो रही हैं। गांव के पूर्व प्रधान कन्हैया शर्मा ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed