फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The MLA inaugurated the library and listened to grievances at a community gathering (chaupal).

Kushinagar News: विधायक ने पुस्तकालय का किया उद्घाटन, चौपाल में सुनीं समस्याएं

Mon, 26 Oct 2026 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The MLA inaugurated the library and listened to grievances at a community gathering (chaupal).
खड्डा। विधानसभा क्षेत्र के धनौजी गांव में रविवार को विधायक विवेकानंद पांडेय ने पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इसके बाद चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं व सुझाव सुने। उन्होंने समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुस्तकालय की सुविधा विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगी। इससे उन्हें पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिलेगा। शिक्षा के बेहतर अवसर युवाओं के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन


चौपाल में ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाया और अपनी जरूरतों से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने उनकी बातें सुनते हुए कहा कि जनता से सीधा संवाद करने से क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं और जरूरतों को समझने में मदद मिलती है। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर ग्राम प्रशासक मनौवर अली, मोहित नटराज, निखिलेश विश्वकर्मा, राज तिवारी, आनंद सिंह, गुलशन, अनिल यादव, पिंटू मिश्रा और आजाद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed