फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Mavan canal dam has broken, flooding 30 acres of farmers' crops.

Kushinagar News: मवन नाले का बांध टूटा, किसानों की 30 एकड़ फसल डूबी

Mon, 09 Feb 2026 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 09 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The Mavan canal dam has broken, flooding 30 acres of farmers' crops.
कप्तानगंज क्षेत्र के कारीतीन गांव के पास टूटी मवन नाले का बंधा।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : samba news
कप्तानगंज। क्षेत्र के कारीतीन व इंदरपुर के बीच से गुजरे मवन नाले का बंधा रविवार को टूट गया। इससे नाला का पानी आसपास के खेतों में फैल गया। क्षेत्र के 50 से अधिक किसानों की करीब 30 एकड़ गेहूं की फसल डूब गई।
विज्ञापन

महराजगंज जनपद से आने वाला मवन नाला इंदरपुर गांव के पास कुशीनगर जिले में प्रवेश करती है। यहां से विभिन्न गांव होते हुए देवरिया के हेतिमपुर के पास छोटी गंडक नदी में गिरती है। यह मवन नाला कप्तानगंज के अलावा मोतीचक ब्लाॅक के सैकड़ों गांवों के पास से गुजरती है। रविवार को क्षेत्र के कारीतीन गांव के पास मवन नाले का बंधा टूट गया।
विज्ञापन

इसके पानी से गांव के नारिजन शर्मा, गिरीश सिंह, अनिल सिंह, रामसवारे मिश्रा, सुरेश शर्मा, चंद्रभान पासवान, नेबूलाल पासवान, मंगरु पासवान, बाके, विपिन सिंह, रामप्रीत, रामायन सहित 50 किसानों की 30 एकड़ से अधिक फसल डूब गई। किसानों ने बताया कि मवन नाला पानी का तेज दबाव होने के कारण नाला का बंधा टूट गया है। सूचना मिलते ही नारायण भडसर के प्रधान प्रतिनिधि श्यामदेव राजभर, विशाल सिंह और शुभम उपाध्याय वहां पहुंचे इसकी जानकारी सांसद विजय कुमार दुबे को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिए हैं। कुछ देर बाद पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मवन नाला का पानी रोकवाकर कराकर किसी तरह पानी का बहाव बंद करवाया। सिंचाई विभाग महराजगंज के सहायक अभियंता मनु चौधरी ने कहा कि मवन नाले के पानी को हेड ऑफिस से रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed