फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The masked man has been identified, police is searching for him

Kushinagar News: नकाबपोश की हुई पहचान, तलाश में पुलिस

Sun, 07 Sep 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 07 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The masked man has been identified, police is searching for him
पडरौना/अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के रामपुर झुरिया निवासी तेज बहादुर उर्फ राजन यादव की देवरिया के खजुरी करौता मठकेशोराम गांव में हुई हत्या के मामले में आरोपी नकाबपोश की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन

पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। नकाबपाेश सेना का जवान है और तैनाती स्थल से ही लापता है। इस कारण कोर्ट की ओर से उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) भी जारी किया है। इस बीच मामले में दो अन्य आरोपियों को कोर्ट ने जमानत दे दी है। इससे राजन के घरवालों में भय का माहौल है। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के रामपुर झुरिया निवासी दीपक गिरी के बेटे मनीष गिरी की बरात 22 मई को देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता मठकेशोराम गांव निवासी अनिल गिरी के घर गई थी। बरात में 35 वर्षीय तेज बहादुर उर्फ राजन यादव भी गए थे। जयमाल के बाद दूल्हे के पिता दीपक गिरी और तेज बहादुर रात करीब 11 बजे भोजन कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान अचानक पीछे से आए एक नकाबपोश समेत तीन बदमाशों ने तेज बहादुर की कनपटी पर दो गोलियां दागीं, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद हमलावर भाग गए। वारदात के पीछे जमीन विवाद सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले नकाबपोश आरोपी ने करीब 11 माह पहले हत्या की धमकी भी दी थी। घटना के बाद राजन के भाई वीर बहादुर ने खुखुंदू पुलिस को दो नामजद व अज्ञात नकाबपोश के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपी रणधीर निषाद व पप्पू भारती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य आरोपी नकाबपोश की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है।
उधर गिरफ्तार दोनों नामजद आरोपियों रणधीर व पप्पू को हाईकोर्ट से मिली जमानत पर वह रिहा हो गए हैं। इनकी जमानत के बाद से राजन का परिवार डरा-सहमा है। नकाबपोश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। कोर्ट ने भी एनबीडब्ल्यू जारी कर दिया है। ऐसे में यदि उसकी गिरफ्तार नहीं होती है तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। नकाबपोश आरोपी रणधीर का चचेरा भाई है। देवरिया जिले के खुखुंदू एसएचओ कल्याण सिंह सागर ने कहा कि तेज बहादुर उर्फ राजन यादव के हत्या के मामले में मुख्य आरोपी नकाबपोश की पहचान पुलिस ने कर ली है। उसकी पहचान संदीप निषाद निवासी रामपुर झुरिया थाना अहिरौली बाजार, कुशीनगर के रूप में हुई है। वह सेना का जवान है।

उसकी तैनाती इस समय दिल्ली में है। वहीं से लापता है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इसके अलावा कोर्ट ने नकाबपोश के खिलाफ एनबीडब्ल्यू भी जारी किया है। इसके बाद भी यदि उसकी गिरफ्तारी नहीं होती है तो कुर्की की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed