फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The married women looked at the moon through a sieve and wished for the long life of their husbands.

Kushinagar News: सुहागिनों ने चलनी से चांद निहारा, पति के दीर्घायु की कामना

Mon, 21 Oct 2024 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
The married women looked at the moon through a sieve and wished for the long life of their husbands.
करवा चौथ के अवसर पर चांद का दीदार करने के दौरान पतियों का देखती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। अखंड सौभाग्य के लिए पारंपरिक रीतिरिवाज के साथ रविवार को सुहागिनों ने करवाचौथ का व्रत रखा। दिन भर बिना अन्न-जल ग्रहण किए रात में करीब आठ बजे महिलाओं ने चंद्र दर्शन किया। चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया।
पडरौना शहर सहित सभी क्षेत्रों में रविवार को महिलाओं ने अखंड सौभाग्य के लिए करवाचौथ व्रत किया। पूरे दिन उपवास किया और शाम को नियमानुसार पूजा-अर्चना कर चंद्रदर्शन किए। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर द्रौपदी ने करवाचौथ का व्रत रखा था। करवाचौथ का त्योहार पति-पत्नी के मजबूत रिश्ते, प्यार व विश्वास का प्रतीक है।
विज्ञापन

सुहागिन महिलाओं के करवाचौथ व्रत करने से पति की लंबी उम्र के साथ दांपत्य जीवन सुखी रहता है। सुहागिनें दिनभर निर्जला व्रत रखकर शाम को 16 शृंगार कर महिलाएं मां गौरी, भगवान शंकर, गणेश व कार्तिकेय को पुष्प, अक्षत, दीप आदि अर्पित कर पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियत समय पर चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति को चलनी से देखने के बाद पारण किया। मान्यता है कि व्रती महिलाओं के पति को दीर्घायु प्राप्त होती है। अखंड सौभाग्य, पुत्र, पौत्र के साथ लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। परंपरा और रिवाज के अनुसार चांद पूजन के दौरान महिलाओं ने चलनी में दीपक रख अपने पति के चेहरे को देखा और चौथ माता से अपने अखंड सुहाग की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed