{"_id":"68eab439d1e679e4bb05a750","slug":"the-management-committee-seized-the-administrative-powers-of-the-principal-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-147029-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रबंध समिति ने प्रधानाचार्य के सीज किए प्रशासनिक अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रबंध समिति ने प्रधानाचार्य के सीज किए प्रशासनिक अधिकार
Sun, 12 Oct 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बा स्थित पावानगर महावीर इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य का प्रशासनिक अधिकार प्रबंध समिति ने सीज कर दिया है। प्रबंध समिति ने विद्यालय की व्यवस्था संचालन के लिए कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक को जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रबंध समिति के मंत्री की तरफ से जारी पत्र के अनुसार विद्यालय के शिक्षक रामानंदन दास को विद्यालय के प्रशासनिक व्यवस्था देखने के आदेश दिए गए हैं। किन परिस्थिति में यह निर्णय लिया गया इसका उल्लेख पत्र में नहीं किया गया है। पत्र में इनके सहयोग के लिए दूसरे शिक्षक राहुल देव को जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि विद्यालय में काफी दिनों से प्रधानाचार्य और कुछ शिक्षकों में विवाद चल रहा था। प्रबंध समिति के मंत्री अष्टभुजा शाही ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अक्षवर पांडेय बीमार चल रहे हैं। डाॅक्टर उनको आराम करने की सलाह दी है। इसके चलते अगले आदेश तक विद्यालय के दूसरे वरिष्ठ शिक्षकों को प्रशासनिक जिम्मेदारी दी गई है।