फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The man who tried to get married by pretending to be a Hindu was sent to jail

Kushinagar News: हिंदू बनकर शादी रचाने की कोशिश करने वाला भेजा गया जेल

Wed, 28 Feb 2024 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 28 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
The man who tried to get married by pretending to be a Hindu was sent to jail
पडरौना। हिंदू बनकर खुद को यूपी पुलिस का दरोगा बताकर युवती से शादी रचाने की कोशिश करने वाले युवक को पुलिस ने मंगलवार को जेल भिजवा दिया, जबकि फरार चल रहे उसके पिता और भाई की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। दूसरे दिन भी आरोपी के घर पुलिस पहुंची को ताला बंद मिला। पुलिस पीड़ित युवती का बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया शुरू करा दी है।
विज्ञापन

मथैली नगर पंचायत के सुभाषचंद्र बोस मोहल्ले का रहने वाला तबरेज से करीब एक साल पहले अहिरौली थाना क्षेत्र की युवती की कप्तानगंज कस्बे के पास मुलाकात हुई थी। युवक ने युवती का मोबाइल नंबर ले लिया और खुद को गोरखपुर का रहने वाला आर्यन बताया। मोबाइल पर दोनों के बीच बातें शुरू हो गईं। तबरेज ने युवती से खुद को यूपीपी का दरोगा बताते हुए पुलिस विभाग में चतुर्थ श्रेणी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसी बहाने वह युवती को घर से बुलाकर कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

दोनों परिवारों का संबंध रिश्ते में बदलने वाला था कि नकली जेवर को लेकर विवाद खड़ा हो गया और पूरी कहानी का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी के घर वाले भी इस साजिश में शामिल रहे हैं, जिससे मामला यहां तक पहुंचा था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी तबरेज (आर्यन) को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया। फरार चल रहे पिता और भाई की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। दोपहर में आरोपी के घर पुलिस पहुंची तो आसपास के लोगों ने बताया कि रात में भी कोई नहीं आया था। दो दिन से मकान में ताला बंद है। वहीं, युवती को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि युवक को जेल भिजवा दिया गया है। फरार चल रहे दो आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के धार्मिक स्थल पर पूछताछ के लिए पहुंची पुलिस
पडरौना। मथौली बाजार के एक धार्मिक स्थल पर पुलिस पहुंची और आरोपी तबरेज के बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस के हाथ एक और शादी का कार्ड लगा है। इसमें तबरेज की शादी इटावा जिले की एक युवती के साथ तय हुई है। इसमें 6 मार्च 2024 को मेहंदी और 7 मार्च को शादी की तिथि दर्ज है। पुलिस इस बिंदु को भी अपनी जांच में शामिल किया है। हालांकि, पुलिस अभी कुछ कहने से कतरा रही है। मोहल्ले में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा है। अगर शादी तबरेज की इटावा में तय थी तो पिता और भाई के साथ अहिरौली थाना क्षेत्र की युवती के घर क्यों बरात लेकर पहुंच गया? तबरेज जिस कार से गया था, वह दूसरे के नाम से पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed